शहर

राहुल गांधी-अवधेश प्रसाद,पप्पू यादव के खिलाफ FIR;संसद परिसर में चंदा चोरी का स्वांग रचना पड़ा भारी, वाराणसी में संत हुए लामबंद

राहुल गांधी,अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ वाराणसी में संतों की शिकायत पर केस दर्ज कराया गया है।

Image

वाराणसी में राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद, पप्पू यादव के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद तथा निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई संसद परिसर में कथित तौर पर 'चढ़ावा चोरी' के विरोध में किए गए ड्रामाई प्रदर्शन को लेकर हुई है।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी में संतो ने विपक्ष के इस प्रदर्शन को लेकर विरोध जताया था। इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाने में भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इसी के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संसद परिसर में भगवा वेश धारण कर किए गए विरोध प्रदर्शन से सनातन धर्म और संत समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सांसदों ने संसद परिसर में 'चढ़ावा चोरी' का प्रतीकात्मक विरोध करते हुए धार्मिक प्रतीकों और भगवा वेशभूषा का ऐसा इस्तेमाल किया, जिससे संत समाज की गरिमा को ठेस पहुंची। इसी आधार पर धार्मिक भावना आहत करने समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला वाराणसी के कोतवाली थाना क्षेत्र का है और तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब मामले की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article