शहर

पंजाब में हाईवोल्टेज ड्रामा! मान के काफिले के सामने अंडे-टमाटर लेकर पहुंचे रवनीत बिट्टू! पुलिस ने हिरासत में लिया

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह मामला पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के गेट के पास का बताया जा रहा है।

Image

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू (फाइल फोटो)

Punjab News: पंजाब के लुधियाना में शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रवनीत बिट्टू मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले पर टमाटर और अंडे फेंकने की कोशिश कर रहे थे। तभी पुलिसकर्मी उन्हें रोकते हुए देखे गए।

मामला पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) के गेट के पास का बताया जा रहा है, जहां पर प्रदर्शन करने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री को हिरासत में लिया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने इस घटनाक्रम का एक वीडियो पोस्ट किया।

पुलिस ने बिट्टू को रोका

मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और पार्टी के कई अन्य नेता आज लुधियाना में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान, जब पीएयू के गेट के सामने से मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था तो बिट्टू टमाटर और अड्डे की थैली लहराने लगे और पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद बिट्टू को हिरासत में ले लिया।

क्या बिट्टू के काफिले पर हुआ हमला?

इससे पहले, बिट्टू ने दावा किया कि पंजाब के बटाला के पास आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर उस समय कथित तौर पर हमला किया, जब वह पठानकोट में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने जा रहे थे।

बिट्टू ने दावा किया था कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और उस पर पत्थर तथा अंडे फेंके। उन्होंने आरोप लगाया था, "काफिले के दो वाहनों के शीशे टूट गए। उन्होंने जैमर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया।" घटना का ब्योरा देते हुए बिट्टू ने बताया था कि हमला उस समय हुआ, जब उनका काफिला थोड़ा धीमा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया था, "पूरी घटना के दौरान स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।"

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article