शहर

भगवंत मान को बदनाम करने की साजिश बेनकाब, जांच में फर्जी निकला वीडियो, DGP को सीएम का निर्देश-साजिश रचने वालों को मिले सजा

Bhagwant Mann Fake Video Controversy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को बदनाम करने के लिए वायरल किया गया वीडियो फॉरेंसिक जांच में पूरी तरह फर्जी साबित हुआ है। जांच में वीडियो के 1191 फ्रेम्स की जांच की गई, जिसमें सामने आया कि वीडियो में सीएम मान नहीं बल्कि उनका कोई हमशक्ल एक्टर है।

Image

सीएम भगवंत मान को फंसाने की बड़ी साजिश फेल (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Bhagwant Mann Fake Video Controversy: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की छवि खराब करने के लिए रचा गया एक बड़ा राजनीतिक षड्यंत्र अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। पिछले कुछ दिनों से जिस वीडियो को लेकर विपक्षी दल और विरोधी ताकतें पंजाब सरकार को घेरने की कोशिश कर रही थीं, उसे फॉरेंसिक जांच ने पूरी तरह फर्जी और नकली करार दिया है। सरकार का कहना है कि मुख्यमंत्री मान (Punjab CM viral video forensic report) पहले दिन से ही इस वीडियो को झूठा बता रहे थे और उनकी यह बात अब वैज्ञानिक रूप से भी सच साबित हुई है।

फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स ने इस विवादित वीडियो के कुल 1,191 फ्रेम्स की बारीकी से जांच की। जांच रिपोर्ट में साफ हुआ है कि वीडियो का एक भी फ्रेम मुख्यमंत्री भगवंत मान के चेहरे से मेल नहीं खाता। असल में यह वीडियो किसी हूबहू दिखने वाले एक्टर (हमशक्ल) का इस्तेमाल करके तैयार किया गया था, ताकि जनता के बीच भ्रम फैलाया जा सके। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून बनाने के बाद मान सरकार की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ी है, जिससे घबराकर विरोधियों ने यह घटिया रास्ता चुना।

श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति सीएम ने जताया सम्मान

इस पूरे विवाद में मुख्यमंत्री भगवंत मान का रुख बेहद ईमानदार और पारदर्शी रहा। उन्होंने कभी भी जांच से पीछे हटने की कोशिश नहीं की, बल्कि खुद आगे आकर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। श्री अकाल तख्त साहिब के प्रति अपना गहरा सम्मान दिखाते हुए सीएम मान ने जत्थेदार गडगज के सामने भी अपना पक्ष रखने की कोशिश की थी। हालांकि, उस दौरान उन्हें अपनी पूरी बात रखने का मौका नहीं मिल सका, फिर भी उन्होंने धार्मिक मर्यादाओं का पूरा सम्मान बनाए रखा।

सीएम ने पंजाब DGP को दिए जांच के कड़े निर्देश

अब इस मामले की सच्चाई सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने पंजाब के डीजीपी को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि इस डिजिटल साजिश के पीछे जो भी चेहरे शामिल हैं, उन्हें दुनिया के किसी भी कोने से ढूंढकर निकाला जाए और सख्त से सख्त कानूनी सजा दी जाए। पंजाब की जनता भी अब समझ चुकी है कि यह सिर्फ एक फेक वीडियो नहीं था, बल्कि राज्य के जनादेश और एक चुने हुए मुख्यमंत्री को गिराने की एक सोची-समझी साजिश थी, जो अब नाकाम हो चुकी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article