पुणे

Valentine's Day 2023: वैलेंटाइन डे स्पेशल बनाने के लिए पुणे के पास मौजूद ये खूबसूरत जगहें हैं बेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 01:13 PM IST

Valentine's Day 2023: अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ किसी खूबसूरती जगह पर खास समय बिताना चाहते हैं तो पुणे और उसके आसपास कई जगह हैं जो आप जा सकते हैं। हिल स्टेशन से लेकर शानदार किले तक, यह सभी जगह हमेशा से अपनी अलग खूबसूरती के लिए जानी जाती है।

Image

वैलेंटाइन डे पर घूमें पुणे के पास ये जगह (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ घूमे हिल स्टेशन
  • पुणे से कुछ दूरी पर मौजूद कई खूबसूरत जगह
  • यह जगह अपनी अलग खूबसूरती के लिए जानी जाती है


Valentine's Day 2023: पुणे अपनी खूबसूरती के लिए जाना जाता है। यहां ऐसी कई जगह हैं जहां अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे पर शानदार समय बिता सकते हैं। पुणे की यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। अगर पर इस वैलेंटाइन डे अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो पुणे और उसके आसपास की जगहों पर जा सकते हैं। इन जगहों पर सुकून का एहसास हो सकता है। हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताते हैं।

कास

यह सतारा शहर के पश्चिम में मौजूद है। कास का नाम यूनेस्को में दर्ज है। यह विश्व प्राकृतिक विरासत अपनी अलग और खास खूबसूरती के लिए जानी जाती है। कास में आपको फूलों और तितलियों से भरा जंगल देखने को मिलता है, जो अपने आप में बेहद खूबसूरत है। कास सदास और पठार में फूलों के पौधों की 850 से ज्यादा प्रजातियां मौजूद हैं। इसकी खूबसूरती देखने के लिए हर दिन पर्यटकों की भीड़ जुटी रहती है। कास पुणे से 132 किलोमीटर दूर है।

वेलास बीच

यह महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में बेहद खूबसूरत समुद्र तट है। वेलस समुद्र तट 200 किमी के भीतर पुणे के पास घूमने के लिए काफी शानदार जगहों है। वेलास बीच को कछुओं का स्वर्ग कहा जाता है। यहां स्थानीय लोग कछुओं पालते हैं। वेलास बीच के नजदीक बनकोट किला घूमने लायक जगह है।

माथेरान

यह महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में है। माथेरान में कई झीलें हैं जो यहां की खूबसूरती को बनाकर रखती हैं। सरकार ने इसे 'इको-सेंसिटिव रीजन' बताया है। यही कारण है जो पूरे शहर में वाहन नहीं चलते हैं। प्रदूषण कम होने के कारण शहर की खूबसूरत हमेशा बरकरार रहती है।

पंचगनी

पुणे से महज 100 किमी दूर पंचगनी बेहद खूबसूरत पहाड़ी जगह है। यह पार्टनर के साथ बिताने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। पंचगनी सह्याद्री पहाड़ों की पांच पहाड़ियों के बीच मौजूद है, जो अपने आप में खूबसूरत नजारा है। यहां कृष्णा घाटी घूमने के अलावा टेबल लैंड, पारसी पॉइंट,मेप्रो गार्डन और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं।

महाबलेश्वर

यह पुणे के पास मौजूद मशहूर हिल स्टेशनों है। महाबलेश्वर हर वक्त पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती रहती है। यह पश्चिमी घाट के जंगलों से घिरी हुई जगह है। वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ समय बिताने के लिए अच्छी जगह तलाश कर रहे हैं, तो महाबलेश्वर हिल स्टेशन सबसे शानदार विकल्प हो सकता है। यह पुणे से सिर्फ 120 किलोमीटर दूर है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article