पुणे

Pune: गणतंत्र दिवस खास होते पुणे के ये म्यूजियम, देखने को मिलेगी भारत की ऐतिहासिक चीजें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 02:04 PM IST

Pune News: गणतंत्र दिवस पर अगर आप खास जगह पर अपनी छुट्टी मनाना चाहते हैं तो पुणे के ऐतिहासिक म्यूजियम बेहद खास हैं। शहर में अलग-अलग तरह के कई म्यूजियम हैं, जो अपनी अलग खासियत के लिए जाने जाते हैं। इन म्यूजियम में राज्य से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेंगी, जो बेहद खास है।

Image

पुणे के ऐतिहासिक म्यूजियम

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के ऐतिहासिक म्यूजियम में मनाएं गणतंत्र दिवस की छुट्टी
  • शहर में अलग-अलग तरह के कई म्यूजियम
  • म्यूजियम में राज्य से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें देखने को मिलेगी

Pune News: 26 जनवरी का दिन भारत के लिए बेहद खास होता है। इस दिन को भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी स्कूल और दफ्तर बंद होते हैं। ऐसे में बहुत से लोग 26 जनवरी के दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमना भी पसंद करते हैं।

अगर आप पुणे में हैं और गणतंत्र दिवस के मौके पर कुछ ऐतिहासिक जगह घूमना चाहते हैं तो शहर के म्यूजियम सबसे बेस्ट हैं। पुणे को म्यूजियम का शहर भी कहा जाता है, जिसमें हमारे देश की ऐतिहासिक चीजें और संस्कृति देखने को मिलती है। हम आपको उन्हीं म्यूजियम के बारे में बताते हैं।

शिवाजी महाराज म्यूजियम

जैसा कि नाम से जाहिर है कि, इस म्यूजियम में शिवाजी महाराज के युग से जुड़ी कई ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं। अगर आपको भारत के अवशेषों, अन्य दस्तावेजों और ऐतिहासिक तथ्यों में दिलचस्पी है तो शिवाजी महाराज म्यूजियम सबसे बेहतर जगह है। इस म्यूजियम में कई साम्राज्यों, संस्कृतियों, प्रामाणिक तथ्य और राज्यों की ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं। इसमें भारत माता का एक मंदिर भी है, जो पूरे देश में दो मंदिरों में से एक है।

राजा दिनकर केलकर म्यूजियम

इस म्यूजियम में 18वीं और 19वीं शताब्दी के बर्तन, पीतल, तांबे और टेराकोटा से बनी दुर्लभ चीजें देखने को मिलेंगी। राजा दिनकर केलकर को कलाकृतियों की छोटी-छोटी चीजों का काफी शौक था, ऐसे में उनकी पसंद की सभी तरह की ऐतिहासिक चीजें इस म्यूजियम में मौजूद हैं।

जनजातीय म्यूजियम

यह क्वींस रोड पर स्थित पुणे का चर्चित म्यूजियम है। इस म्यूजियम में महाराष्ट्र के आदिवासियों की कला के साथ उनकी जनजातियों से जुड़ी बहुत सी ऐतिहासिक चीजें मौजूद हैं। यह म्यूजियम जनजातीय अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान के अंतर्गत आता है। जनजातीय म्यूजियम को 1962 में स्थापित किया गया था।

नेशनल वॉर म्यूजियम

यह पुणे के शानदार म्यूजियम में से एक माना जाता है। यह भारतीय सेना के छावनी इलाके में मौजूद है। नेशनल वॉर म्यूजियम को साल 1998 में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने शहीद होने वाले वीर जवानों को समर्पित किया गया था। जिसमें शहीद हुए हर जवानों की उादस कहानी को दिखाया गया है। नेशनल वॉर म्यूजियम में 8 फीट ऊंची पत्थर की एक चट्टान पर 1200 शहीद जवानों के नाम लिखे हैं।

मराठा म्यूजियम

अगर आप मराठा के इतिहास को देखना और समझना चाहते हैं तो यह बेहद खास म्यूजियम है। मराठा म्यूजियम में 102 कपड़े के बंडल, दुर्लभ किताबें, पेंटिंग, माइक्रोफिल्म, ताड़ के पत्तों के काम, युद्ध और मराठा साम्राज्य के वक्त के कवच और हथियार देखने लायक हैं। यह पुणे के सतारा में साल 1925 में बनाया गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article