पुणे

Pune: हल्की ठंड के साथ निकला दिन, धूप के साथ रहेगा मौसम साफ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 03:20 PM IST

Pune Weather Update: पुणे का मौसम सोमवार को दोबारा ठंडा हो गया है। शहर का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इस दौरान दिनभर सूरज की रोशनी बनी रहेगी, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

पुणे में फिर बढ़ी ठंड (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोमवार को दोबारा ठंडा हो गया है पुणे का मौसम
  • दिनभर सूरज की रोशनी बनी रहेगी
  • शाम होते-होते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है

Pune Weather Update: नए साल के साथ पुणे का तापमान नीचे गिर गया है। सोमवार को बाकि दिनों की तुलना में मौसम ठंडा रहा है। न्यूनतम और अधिकतम, दोनों तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पुणे में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके साथ ही पूरे दिन मौसम साफ रहेगा। दिनभर सूरज की रोशनी बनी रहेगी। हालांकि शाम तक तापमान के नीचे गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग का मानना है कि उत्तर भारत में बढ़ती ठंड के कारण शहर का तापमान काफी नीचे आ गया है। केवल पुणे में ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र के कई जिलों में ठंड ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। हालांकि आने वाले दिनों में पुणे के तापमान के बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ने का अनुमान है।

आने वाले दिनों में पुणे का मौसम ऐसा रहने वाला है

मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी के पहले हफ्ते में ज्यादातर शहर का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में मौसम साफ रहेगा और धूप बनी रहेगी। हालांकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण शहर का मौसम खुशनुमा बना रहेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि पुणे में यह हफ्ता खुशनुमा रहने वाला है। पुणे के अलावा महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी कुछ ऐसा ही मौसम रहेगा।

उत्तर भारत में बढ़ती ठंड ने गिराया तापमान

आपको बता दें कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का कहर जारी है। लोग ठंड से कांप रहे हैं। जिसके कारण पुणे के तापमान में भी ठंडक आ गई है। ऐसे में मौसम विभाग का अनुमान है कि मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, पुणे और कोंकणा में मौसम शुष्क बना रहेगा। बात करें पुणे की हवा की तो इन दिनों शहर की हवा की गुणवत्ता थोड़ी खराब चल रही है। दिन और रात दोनों ही समय एक्यूआई अपने मध्यम श्रेणी से थोड़ा ऊपर चल रहा है। हालांकि आने वाले दिनों में हवा के ठीक होने की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!