पुणे

Pune Police Action: भारत से मोबाइल चुराकर बेचते थे बॉर्डर पार, अब पूरी गैंग ऐसे चढ़ी पुणे पुलिस के हत्थे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 09:21 PM IST

Pune Crime News: पुणे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुणे पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मोबाइल चोरों की गैंग का पर्दाफाश किया है। पुणे पुलिस एक दुकान में हुई चोरी के मामले की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी चोरी के मोबाइल फोन को विदशों में बेचने का काम करते थे।

Image

पुणे पुलिस ने भारत से मोबाइल चुराकर विदेश तक बेचने वाले गैंग के तीन सदस्यों को पकड़ा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे की आलेफाटा पुलिस ने की कार्रवाई
  • आरोपियों के पास से लाखों की नकदी और एक चार पहिया वाहन बरामद
  • पुलिस को एक दुकान से चोरी के मामले में जांच करते हुए मिली सफलता


Pune News: पुणे पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुणे पुलिस ने मोबाइल की दुकानों में सेंध लगाकर 13 लाख से अधिक का माल लूटने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को दबोच लिया है। पुणे की आलेफाटा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस गिरोह के तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो साथी फरार चल रहे हैं। आरोपियों के पास से 12 लाख रुपए नकदी और एक चार पहिया वाहन जब्त किया गया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि, यह गिरोह चोरी के मोबाइल विदेशों में बेचा करता था।

बता दें कि, आलेफाटा पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईश्वरलाल हिंमतलाल इरागर, महावीर जोरसिंग कुमावत और आवेश अब्दुल सत्तार कपाड़िया के रूप में की गई है। बीते पांच दिसंबर को आलेफाटा चौक के पास स्थित एक मोबाइल की दुकान का अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के करीब 140 से अधिक मोबाइल फोन और सीसीटीवी कैमरे लूट लिए थे। इस संबंध में आलेफाटा के थाना अध्यक्ष प्रमोद क्षीरसागर और सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बडगुजर ने जांच-पड़ताल शुरू की थी।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से मिली मदद

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने वारदात वाली इमारत से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराध में प्रयुक्त जीप चिन्हित की गई। इसके बाद सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील बडगुजर और उनकी टीम ने आगे जांच करते हुए अपराध में प्रयुक्त जीप सहित ईश्वरलाल इरागर और महावीर कुमावत को विरार से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों ने शाहिद अब्दुल सत्तार कपाड़िया और संजय के साथ आलेफाटा में एक मोबाइल की दुकान में सेंध लगाने की वारदात कबूल कर ली है।

इन देशों में बेचा चोरी का फोन

आलेफाटा के थाना अध्यक्ष प्रमोद क्षीरसागर के अनुसार, मामले में फरार आरोपी शाहिद कपाड़िया ने उक्त मोबाइल अपने भाई आवेश कपाड़िया को बेचने के लिए दिए थे। यह पता चलने के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक बडगुजर पुलिस कांस्टेबल विनोद गायकवाड, पंकज पारखे और अमित मालुंजे ने गुजरात के सूरत जाकर आवेश कपाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आवेश ने बताया कि, उसने चोरी के मोबाइल फोन दक्षिण अफ्रीका, नेपाल और बांग्लादेश में एक व्यक्ति के जरिए बेचे है। उसके पास से चोरी का माल बेचने के बाद मिले 12 लाख रुपए पुलिस ने जब्त कर लिए हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article