Pune News: पुणे में सिंहगढ़ का किला काफी मशहूर है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। शाम के समय सिंहगढ़ किले का नजारा काफी खूबसूरत होता है। लोग यहां घंटों अपना समय बिताते हैं, लेकिन यहां शाम के 6 बजे के बाद अब किसी भी पर्यटक को एंट्री नहीं मिलेगी। इस बात का आदेश राज्य के वन विभाग की ओर से दिया गया है। विभाग ने यह फैसला तब लिया जब किले के परिसर से 7.50 लाख रुपये की कीमत की एक ठोस कचरा प्रबंधन प्रसंस्करण संयंत्र मशीनरी चोरी हो गई है।
वन विभाग के अनुसार, 6 चोरों ने 18 से 22 दिसंबर के बीच यह चोरी की थी। विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि, सिंहगढ़ किले में अब 24 घंटे पेट्रोलिंग भी की जाएगी और एंट्री और एग्जिट रोड पर 10 अतिरिक्त सीसीटीवी भी लगाएंगे। ताकि कोई 6 बजे के बाद किले में घुस न सके।
