पुणे

Pune Crime: पटाखे के विवाद ने ले ली बदमाश की जान, चाकू घोंपकर हत्‍या, चार गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 07:07 PM IST

Pune News: पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इलाके में दिवाली के दिन शुरु हुए विवाद ने एक व्‍यक्ति की जान ले ली। मृतक पवन विष्णु लश्कर इलाके का एक नामी बदमाश था। इस पर हत्‍या के प्रयास, लूट समेत कई मामले दर्ज थे। मृतक की पांच लोगों ने चाकू घोंप कर हत्‍या कर दी। इसमें से चार आरोपी गिरफ्तार हो गए है।

Image

पुणे में नामी बदमाश की चाकू घोंप कर हत्‍या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मृतक था इलाके का नामी बदमाश, दर्ज थे कई मामले
  • कार पर सुतली बम फोड़ने से शुरू हुआ था पूरा विवाद
  • पांच आरोपियों ने की हत्‍या, दर्जनों पर मामला हुआ दर्ज

Pune Crime: दिवाली के दिन पटाखा जलाने को लेकर हुए विवाद में एक शातिर अपराधी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई। हत्‍या की यह घटना पिंपरी-चिंचवड के भोसरी एमआईडीसी इलाके की है। मृत व्‍यक्ति की पहचान पवन विष्णु लश्कर के तौर पर हुई है। इस पर पुणे के विभिन्‍न थानों में लूट, मारपीट और हत्‍या के प्रयास के कई मामले दर्ज थे। इस हत्याकांड से भोसरी इलाके में सनसनी मच गई है। हत्‍या में शामिल चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। साथ ही इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

इस विवाद की शुरुआत दिवाली के दिन हुई थी। भोसरी इलाके में रहने वाले सोन्या जाधव की कार पर किसी ने सुतली बम फोड़ कर उसकी लाइट तोड़ दी थी। इसके बाद सोन्या जाधव, अक्षय काले व कुछ अन्‍य लोगों ने मिलकर उस युवक को पीट दिया था। यह जानकारी जब विष्णु लश्कर को हुई तो वह हथियार लहराते हुए सोन्‍या के घर पहुंचा और उसे घर से बाहर निकालकर जमकर पीटा। इस अपमान का बदला लेने के लिए सोन्या जाधव ने अपने साथियों से साथ मिलकर विष्णु के हत्‍या की साजिश रची।

पांच अरोपियों ने मिलकर घेर लिया था विष्णु को

विष्णु इलाके का नामी बदमाश था, इसलिए उससे सभी डरते थे। सोन्या जाधव ने उसकी हत्‍या के लिए अपने सात साथियों के साथ मिलकर प्‍लान बनाया और शुक्रवार सुबह उसके घर के पास ही ट्रैप लगाकर खड़े हो गए। जब विष्‍णु वहां पहुंचा तो पांचों आरोपियों ने उसे घेर कर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अक्षय काले, गणेश शिंदे, साहिल मस्के, राजू डोडमाने, हर्षल परशुराम जाधव, सोन्या परशुराम जाधव और आठ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि, यह हत्‍या पुरानी दुश्मनी के चलते किया गया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है, बाकि की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विष्‍णु एक शातिर बदमाश था, जिस पर पहले से ही कई मामले दर्ज थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article