पुणे

Pune News: शहर में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए पीएमसी ने बनाया क्लाइमेट एक्शन सेल, जलवायु प्रदूषण पर होगा काबू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 02:24 PM IST

Pune News: पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने जलवायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए एक क्लाइमेट एक्शन सेल का गठन किया है। नगर निकाय ने डेडिकेटेड सेल के तहत एक कार्यकारी समिति और वर्किंग ग्रुप का गठन किया है, यह सेल कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य तैयार करेगा।

Image

पीएमसी ने बनाया क्लाइमेट एक्शन सेल

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • जलवायु प्रदूषण और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए पीएमसी की खास पहल
  • कार्बन उत्सर्जन के लिए बनाया गया क्लाइमेट एक्शन सेल
  • सेल अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य तैयार करेगा

Pune News: बीते कुछ सालों में शहर के अंदर काफी जलवायु प्रदूषण देखने को मिल रहा है। हालांकि सरकार इसको रोकने के लिए हर संभव कोशिश करती रहती है। इस कड़ी में अब राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसे द्वारा जलवायु में फैले कार्बन उत्सर्जन को कम करने की कोशिश की जा सकती है। शहर में कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने एक क्लाइमेट एक्शन सेल का गठन किया है।

क्लाइमेट एक्शन सेल में क्षेत्र के विशेषज्ञ और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो शहर की रणनीति तय करने के लिए गुरुवार को पहली बार मिले। नगर निकाय ने डेडिकेटेड सेल के तहत एक कार्यकारी समिति और वर्किंग ग्रुप का गठन किया है।

कार्बन तटस्थता के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य

इस एक्शन सेल ने एक जलवायु कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता व्यक्त की है, जिसके लिए एक ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन सूची बनाई जाएगी और कार्बन उत्सर्जन को मापा जाएगा। यह क्लाइमेट एक्शन सेल पुणे में कार्बन तटस्थता प्राप्त करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक लक्ष्य तैयार करेगा, इसके अलावा जलवायु परिवर्तन पर जन जागरूकता योजनाओं और कार्यक्रमों, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस मामले पर संयुक्त रूप से काम करने के लिए अलग-अलग संगठनों के साथ साझेदारी समझौते भी किया जाएगा, और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के लिए धन जुटाया जाएगा।

शैक्षणिक संस्थानों और नागरिकों को किया जाएगा जागरूक

क्लाइमेट एक्शन सेल को लेकर अतिरिक्त नगरपालिका आयुक्त कुणाल खेमनार ने सेल के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वह जलवायु परिवर्तन पर अलग-अलग स्रोतों से ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने की कोशिश करें और अपनी जलवायु कार्य योजना के तहत पीएमसी को कार्यक्रम प्रस्तावित करें। उन्होंने कहा है कि, पीएमसी को कार्बन उत्सर्जन को कम करने पर काम करना चाहिए और शैक्षणिक संस्थानों और नागरिकों के बीच जागरूकता पैदा करने पर भी ध्यान देना चाहिए। वहीं पीएमसी के पर्यावरण अधिकारी मंगेश दिघे ने कहा है कि, यह नागरिक निकाय को जलवायु परिवर्तन पर अंतर-सरकारी पैनल, कार्बन डिस्क्लोजर प्रोजेक्ट, स्थानीय पर्यावरण पहल के लिए अंतर्राष्ट्रीय परिषद और C40 शहरों के समूह के पोर्टल पर नियमित रूप से रिपोर्ट जमा करने में मदद करेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!