पुणे

Pune News: सावधान! अगर आपकी कार के शीशे भी हैं रंगीन तो पड़ सकता है भारी, ट्रैफिक पुलिस काट रही है मोटा चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 04:54 PM IST

Pune News: चार पहिया पर रंगा हुआ शीशा रखने वालों के खिलाफ पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस सख्त हो गई है। दरअसल पुलिस काले फिल्म वाले शीशे वाली कारों के खिलाफ जीरो टोलरेंस का रुख अपना रही है। जिसको लेकर पुलिस काले फिल्म वाले शीशे वाली कारों के खिलाफ जीरो टोलरेंस का रुख अपना रही है। पिंपरी चिंचवाड़ शहर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।

Image

शीशे वाली कार के खिलाफ पुलिस का चालान (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रंगीन शीशे वाली कार के खिलाफ पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • पुलिस जीरो टोलरेंस का रुख अपना रही है
  • पिंपरी चिंचवाड़ शहर पुलिस की रंगीन शीशे के खिलाफ खास अभियान


Pune News: बहुत से कार चालक ऐसे हैं, जो अपनी कार के शीशे को रंगीन कर दौड़ाते हैं। ऐसे कार चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस इन दिनों कार के रंगीन शीशे देखकर मोटा चालान काटने का फैसला किया है। शहर में अब तक कई वाहन चालकों के चालान कट चुके हैं क्योंकि चार पहिया वाहन पर रंगा हुआ शीशा लगाना कानून के खिलाफ है। हालांकि कुछ लोग इसकी परवाह किए बिना मनमाना रंगीन शीशा कर घूमते हैं। इसलिए, पिंपरी चिंचवाड़ शहर पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है।

इस बात की जानकारी खुद पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों को जानकारी साझा करती रहती हैं। शहर के पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बताया है कि पुलिस काले फिल्म वाले शीशे वाली कारों के खिलाफ जीरो टोलरेंस का रुख अपना रही है। कृपया ध्यान रखें कि पुलिस एक चालान जारी करेंगे और फिल्म को तुरंत हटा देंगे।

एक हफ्ते में पुलिस ने काटे 4843 चालान

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस ने बताया है कि पिछले हफ्ते पुलिस ने 4843 चालान काटे और कुल 40.31 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया है। ट्रैफिक पुलिस सहायक पुलिस आयुक्त सतीश माने ने बताया है कि पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस आयुक्तालय की ओर से ट्रैफिक पुलिस को उन्हें यातायात कानूनों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। नतीजतन वह चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं और वाहन की खिड़की से टिंटेड फिल्मों को तुरंत हटा रहे हैं।

पुलिस को लोगों से खास अपील

पिंपरी चिंचवाड़ पुलिस सभी चार पहिया वाहनों के मालिकों से कानून का पालन करने और रंगीन फिल्मों का इस्तेमाल करने से बचने का आग्रह करते हैं। वहीं रंगीन शीशे के अलावा ट्रैफिक पुलिस दो पहिया वाहनों के डिजाइनर नंबर प्लेट के खिलाफ भी चालान कर रही है। हाल ही में पुलिस ने डिजाइनर नंबर प्लेट के खिलाफ चालान काटे हैं। आपको बता दें कि चार पहिया वाहनों पर हर राज्य में रंगीन शीशा रखना अपराध है। इसके खिलाफ अक्सर ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करती रही है और मोटा चालान काटती रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article