पुणे

Pune City Parking: शहर में पार्किंग को लेकर नए आदेश जारी, यातायात को सुचारू रूप से चलाने में मिलेगी मदद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 10:47 PM IST

Pune Police: पुणे में जाम की समस्या का निदान करने के लिए पुणे की ट्रैफिक पुलिस ने पार्किंग जोन और नो-पार्किंग जोन को लेकर नया आदेश जारी किया है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने शहर वासियों से सुझाव और आपत्ति मांगी है। इसके लिए समयसीमा तय की गई है। शहर में पार्किंग से जाम की नई समस्या सामने निकलकर आने लगी थी।

Image

पुणे में ट्रैफिक पुलिस की ओर से पार्किंग को लेकर नया आदेश किया गया जारी

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • आवश्यक सेवा वाहनों पर नहीं लागू होगा आदेश
  • नागरिकों से भी 17 जनवरी 2023 तक मांगा गया आपत्ति और सुझाव
  • पार्किंग से आ रही थी शहर में जाम की समस्या

Pune News: पुणे में ट्रैफिक जाम के अलावा पिछले कुछ दिनों से पार्किंग की भी बड़ी समस्या हो गई है। इसलिए पुणे पुलिस के ट्रैफिक डीसीपी ने नए आदेश जारी कर दिए हैं। पुणे शहर यातायात शाखा पुलिस उपायुक्त विजय कुमार की ओर से शहर में पार्किंग और नो-पार्किंग के संबंध में जारी आदेश के मुताबिक, पुणे के लोगों को पार्किंग करनी होगी। पुणे शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

बता दें कि, पूर्व में पारित आदेशों पर प्राप्त आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद आदेश जारी किए गए हैं। नए आदेश के अनुसार, शहर के विमान नगर लेन नंबर- 2 से श्रीकृष्ण होटल तक नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसी तरह दत्त मंदिर चौक से साउथ होटल लेन के बीच नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। नए आदेश के मुताबिक, पुणे शहर में दत्त मंदिर चौक से कैलास सुपर मार्केट चौक पार्किंग जोन घोषित किया गया है। उसी तरह द्वारका गार्डन चौक से संघर्ष चौक तक करीब 200 मीटर तक पार्किंग जोन की घोषणा की गई है। यह भी स्पष्ट किया गया है कि, ये आदेश आवश्यक सेवा वाहनों जैसे दमकल के वाहन, पुलिस वाहन, एंबुलेंस पर लागू नहीं किए जाएंगे।

यहां पर बनाया गया अस्थायी नो-पार्किंग जोन

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे के विश्राम बाग के जीजामाता चौक से फुटका बुर्ज चौक तक अस्थाई नो –पार्किंग जोन बनाया गया है। उसी तरह फुटका बुर्ज चौक से वसंत दाते चौक के बीच नो-पार्किंग जोन अस्थाई तौर पर घोषित किया गया है। बता दें कि नागरिकों से 17 जनवरी 2023 तक पुणे के परिवहन विभाग के पुलिस उपायुक्त ने आपत्ति और सुझाव भेजने का अनुरोध किया है। पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा कि, यह भी स्पष्ट किया है कि, इन आपत्तियों और सुझावों पर विचार करने के बाद अंतिम आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

ट्रैफिक की समस्या से परेशान है शहर

बता दें कि, परिवहन विभाग के पुलिस उपायुक्त विजय कुमार के अनुसार, शहर में कारों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर में जाम की समस्या आनी शुरू हो गई थी। इस ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। ट्रैफिक जाम की समस्या से जल्द निपटा जा सकेगा। पार्किंग जोन की घोषणा के बाद जाम से राहत मिलने के आसार हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article