Pune Crime News: प्यार जितना खूबसूरत होता है, उतना ही खतरनाक भी बन जाता है। बहुत से लोग इस प्यार के चक्कर में अपराध तक कर देते हैं और जब प्यार एकतरफा हो तो वह और भी ज्यादा खतरनाक हो जाता है, जिसके चक्कर में लोगों की जान तक चली जाती है। ऐसा ही एक मामला पुणे में देखने को मिला है, जहां एकतरफा प्यार करने वाले सिरफिरे आशिक ने अपने ही ‘प्यार’ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने शख्स के खिलाफ 17 साल की नाबालिग की हत्या की कोशिश के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
घटना पुणे के हडपसर इलाके की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि एकतरफा प्यार में 17 वर्षीय नाबालिग को धारदार हथियार से गोदकर जान से मारने की कोशिश की गई है। इतना ही नहीं इस घटना में लड़की की नाबालिग दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। घटना 13 दिसंबर की रात फुरसुंगी के हरपले बस्ती में हुई है।
