Pune Crime News: पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बदमाश ने चाकू से गोदकर (Knife Attack) दो लोगों की हत्या कर दी है। घटना पुणे के पिंपरी चिंचवड़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया है कि, शनिवार शाम खेड़ तालुका के सावरदारी गांव में एक बदमाश ने दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या (Murder) कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया है कि, फरार आरोपी आसपास की महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता था, जब मृतकों ने उसका विरोध किया तो उसने दोनों की हत्या कर दी।
मृतक की पहचान सूरज चव्हाण (27) और उसके रिश्तेदार अनिकेत पवार (24) के रूप में हुई है। चाकू लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पिंपरी चिंचवड़ पुलिस की पांच टीमें हमलावर की तलाश कर रही है।
