मुंबई

Mumbai: पत्‍नी को पसंद नहीं आई पति की लव स्‍टोरी, साजिश रचकर प्रेमिका की हत्‍या की

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 08:33 PM IST

Mumbai: मुंबई में हत्‍या के एक मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एक महिला ने अपने पति की प्रेमिका का गला काटकर हत्‍या कर दी। इस वारदात में उसकी बहन और दोस्‍त ने भी साथ दिया। हत्‍या के बाद शव को बोरी में भरकर नाले में फेंक दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

मुंबई में पति की लव स्‍टोरी से नाराज पत्‍नी ने कर दी प्रेमिका की हत्‍या।

KEY HIGHLIGHTS
पुलिस ने 5 अक्‍टूबर को नेहरू नगर के नाले से बरामद हुआ था
महिला ने घर पर पति के प्रेमिका को बुलाकर रेत दिया था गला पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की आरोपी की पहचान

Mumbai: मुंबई में हत्‍या का एक बड़ा मामला सामने आया है। नेहरू नगर में मुंबई पुलिस ने तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिन पर एक महिला की हत्‍या कर उसके शव को बोरे में भरकर नाले में फंकने का आरोप है। पुलिस ने अधेड़ उम्र की महिला का शव नेहरू नगर के एक नाले से क्षत-विक्षत अवस्‍था में 5 अक्‍टूबर को बरामद किया था। जिसके बाद जांच के आधार पर पूरे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

हत्‍या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई

पुलिस द्वारा बरामद शव को देखने से लग रहा था कि महिला की हत्‍या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई थी। उसके गले में किसी धारदार हथियार जैसे चाकू से कटने के भी निशान थे। नेहरू नगर पुलिस थान की एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव बरामद करने के बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर गई। पुलिस ने इलाके में लगे कई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इस दौरान एक आरोपी 25 साल की मीनल पवार की पहचान की गई। जिसके बाद पुलिस ने मनील को हिरासत में लेकर जब सख्‍त पूछताछ की तो इस हत्‍या के रहस्‍य से पर्दा उठने लगा।

घर पर बातचीत के लिए बुलाकर रेत दिया गला

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, पूछताछ में मीनल ने बताया कि उसको शक था कि उसके पति का मृत महिला के साथ अवैध रिश्‍ता है। इस बात को लेकर उसकी आए दिन पति के साथ झगड़ा होता रहता था। आरोपी मीनल ने दावा किया कि उसने अपने पति और मृतक महिला की कई अश्‍लील फोटो भी देखे थे, जिसके बाद उसे रास्‍ते से हटाने का फैसला किया। आरोपी के अनुसार उसने अपने प्‍तान में अपनी बहन शिल्‍पा पवार और दोस्‍त प्रज्ञा भालेराव से मदद मांगी। तीनों ने मृतक महिला को बातचीत के लिए अपने घर बुलाया और यहां पर चाकू से उसकी गला रेत कर हत्‍या कर दी गई। इसके बाद मनील और उसकी बहन शिल्‍पा ने शव को एक बोरे में भरकर ऑटो की मदद से कुर्ला लेकर गई और वहां पहुंचकर इसे एक नाले में फेंक दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article