पुणे

Pune News: नौकरी से निकाले जाने के बाद कर्मचारी को आया गुस्सा, मालिक पर किया जानलेवा हमला

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 01:42 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक कर्मचारी ने अपने ही गैराज मालिक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की है। मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था, जिससे कर्मचारी नाराज था। उसने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर गैराज मालिक पर हमला कर दिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

कर्मचारी ने अपने ही गैराज मालिक पर किया हमला (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • कर्मचारी ने अपने ही गैराज मालिक पर किया जानलेवा हमला
  • मालिक ने उसे निकाल दिया था नौकरी से
  • पुलिस ने सभी आरोपियों को कर लिया है गिरफ्तार

Pune Crime News: बहुत से कर्मचारियों को अपनी नौकरी से काफी प्यार होता है। अगर किसी की नौकरी पर कोई सकंट आता है तो उसको दूर करने के लिए कर्मचारी हर संभव कोशिश करता रहता है, लेकिन बहुत बार नौकरी बचाने के चक्कर में लोग इस हद तक गुजर जाते हैं कि, अपराध के रास्ते पर चले जाते हैं। इसका उदाहरण पुणे में देखने को मिला है, जहां एक कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने ही मालिक पर हमला कर दिया है।

घटना माली माला में पुणे-सोलापुर राजमार्ग की है, यहां एक गैराज में काम करने वाले कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने के बाद गैराज मालिक पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ लोनी कलभोर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

शराब के नशे में रहता था आरोपी

पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा है कि, 62 साल का शिकायतकर्ता, माली माला में पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर नवनाथ गैराज चलाता है, जहां आरोपी मैकेनिक के रूप में काम करता था। बीते 30 नवंबर को गैराज मालिक ने आरोपी से नौकरी छोड़ने के लिए कहा था। जिससे वह गुस्से में आ गया और अपने साथियों के साथ मिलकर मालिक पर हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी शराब का आदी था और अक्सर नशे की हालत में काम पर आता था। बार-बार हिदायत देने के बाद भी आरोपी नियमों का पालन नहीं कर रहा था, जिसके चलते पिछले सप्ताह मैकेनिक को उसने नौकरी से निकाल दिया था।

पत्थरों से पीटा

पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि, आरोपी नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए 30 नवंबर को शाम करीब 5 बजे अपने साथियों के साथ पीड़ित के गैराज में घुस गया और उसे पत्थरों से पीटने लगा। इतना ही नहीं वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से संपर्क कर मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 141,143,146,147, 324, 323, 504, 506 और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की आगे हर पहलू से जांच कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article