पुणे

Pune Metro News: पिंपरी - चिंचवड से वनाज तक मेट्रो से कर सकेंगे सफर, जानिए पूरी योजना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2023, 07:25 PM IST

Pimpri-Chinchwad To Vanaj: पुणे के लोगों के लिए अच्छी खबर है। पुणे मेट्रो प्रशासन ने पिंपरी-चिंचवड से वनाज तक मेट्रो का सफल ट्रायल रन कर लिया है। बहुत जल्द ही इस रूट पर मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा। पुणे मेट्रो का कार्य तेजी से चल रहा है। इस रूट पर फिलहाल किराया 40 रुपए निर्धारित किया गया है। किराए में मेट्रो प्रशासन संशोधन भी कर सकता है।

Image

पुणे के पिंपरी चिंचवड से वनाज तक मेट्रो के संचालन की तैयारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 15 किलोमीटर लंबा है पिंपरी-चिंचवड से वनाज का सफर
  • बीते शनिवार को किया गया था सफल ट्रायल रन
  • अगले 2-3 महीनों में सफर होगा शुरू

Pune News: नए साल की शुरुआत में पुणे और पिंपरी-चिंचवड के नागरिकों को नई सौगात मिली है। पुणे मेट्रो का पिंपरी-चिंचवड से वनाज स्टेशन तक 15 किलोमीटर लंबे रूट पर सफल ट्रायल रन शनिवार को किया गया। पुणे मेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित के अनुसार, इस ट्रायल के चलते पिंपरी-चिंचवड औद्योगिक शहर और पुणे शहर मेट्रो से जुड़ गए हैं। अगले 2 से 3 महीनों में नागरिक इस रूट पर सफर कर सकेंगे।

पुणे मेट्रो के अधिकारियों के अनुसार, पुणे और पिंपरी-चिंचवड शहर में पुणे मेट्रो परियोजना का तेजी से कार्य किया जा रहा है। शनिवार को मेट्रो प्रशासन की ओर से पिंपरी-चिंचवड से वनाज मेट्रो स्टेशन का सफल परीक्षण किया गया। फुगेवाड़ी से सुबह साढ़े दस बजे मेट्रो ट्रेन निकली थी। वह दापोड़ी, बोपोड़ी, खड़की, रेंजहिल्स, शिवाजी नगर मार्ग से सिविल कोर्ट थाना सुबह 11.15 बजे पहुंच गई। इस परीक्षण का समय 45 मिनट था। वहां से मेट्रो 11 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई और 11 बजकर 45 मिनट पर वनाज स्टेशन पर पहुंच गई। इस परीक्षण का समय 25 मिनट था। समय के अनुसार मेट्रो के गंतव्य तक पहुंचने से परीक्षण सफल रहा।

महाराष्ट्र सरकार के किराए के आधार पर तय हुई टिकट दर

मेट्रो के प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रिजेश दीक्षित ने बताया कि मेट्रो प्रशासन द्वारा किया गया पिंपरी-चिंचवड के फुगेवाड़ी से वनाज तक मेट्रो का परीक्षण सफल रहा। इसके बाद कुछ और टेस्ट भी किए जाएंगे। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) और रेल विभाग की मंजूरी लिए जाने की तैयारी चल रही है। सभी परमिशन और अप्रूवल मिलने के बाद मेट्रो नागरिकों के लिए शुरू कर दी जाएगी। पिंपरी से वनाज रूट का टिकट 40 रुपए तय किया गया है। महाराष्ट्र सरकार के किराए के दर के आधार पर टिकट का दर निर्धारित किया गया है।

दो से तीन महीनों में शुरू होगा मेट्रो का संचालन

बता दें कि, पिंपरी-चिंचवड के फुगेवाड़ी से वनाज स्टेशन तक मेट्रो के सफल परीक्षण के बाद पुणे मेट्रो के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित ने महानगरपालिका को बधाई दी। इसके साथ विभिन्न संस्थानों के साथ-साथ नागरिकों और मेट्रो के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई प्रेषित किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अगले 2 से 3 महीने में पिंपरी-चिंचवड और पुणे शहर के नागरिक इस रूट पर मेट्रो से सफर कर सकेंगे। इससे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलने लगेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article