Pune News: कई सालों के बाद पुणे जिले के मावल तालुका के रिहाइशी इलाके में एक तेंदुआ देखा गया। तेंदुआ घायल हो गया था। सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए को एक बिल्डिंग कंपाउंड के भीतर स्थानीय निवासियों ने देखा था। इसके बाद तेंदुआ देखे जाने की खबर से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद वन विभाग को इसके बारे में जानकारी दी गई। तेंदुआ पावना बांध के पास अपने प्राकृतिक आवास से भटक गया था और मावल तालुका के पास के आबादी वाले इलाके में पहुंच गया।
बता दें कि, जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी हनुमंत जाधव के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम जल्द ही मौके पर पहुंची और तेंदुआ का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। लोनावाला के ग्रामीण पुलिस निरीक्षक किशोर धूमल और उनकी एक टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। काफी प्रयास के बाद तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया गया।
