पुणे

Pune Valentine Place: पुणे के कपल्स के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेस, इन जगहों पर पार्टनर के साथ कर सकते हैं विजिट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:33 PM IST

Valentine Week Celebration in Pune: पुणे शहर अपने टूरिस्ट प्लेस के लिए जाना जाता है। आप अगर यहां पर वेलेंटाइन वीक के दौरान किसी पर्यटन स्थल पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यहां पर कई सारे विकल्प मौजूद हैं। यह शहर अपनी विरासतों, ऐतहासिक पर्यटन स्थलों और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी पूरी दुनिया में जाना जाता है।

Image

पुणे में अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए बेस्ट हैं शहर के कई टूरिस्ट प्लेस

KEY HIGHLIGHTS
  • महल से लेकर मंदिरों तक कई हैं पुणे में टूरिस्ट प्लेस
  • पुणे के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है शनिवारवाड़ा
  • पुणे का श्रीदगडूसेठ हलवाई गणेश मंदिर में लगती है भक्तों की कतार


Pune News: बेहद प्रभावशाली किले और महलों से लेकर पत्थरों पर जटिल नक्काशीदार सजावट से सुशोभित मंदिरों तक, पुणे में ऐसे कई टूरिस्ट प्लेस हैं, जो पर्यटकों को बेहद ही पसंद आते हैं। पेशवाओं की राजधानी रहे पुणे शहर में आपको महाराष्ट्र के कई सांस्कृतिक केंद्र देखने को मिल जाएंगे। यहां की वास्तुकला लोगों को पुराने समय की याद दिलाती रहती है। इस वेलेंटाइन अगर आप पुणे में पर्यटन स्थलों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास कई सारे विकल्प मौजूद हैं।

बता दें कि, पुणे शहर की सुंदरता आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है। यहां के टूरिस्ट प्लेस आपको वेलेंटाइन वीक में शानदार अनुभव दे सकते हैं। यहां के मदिरों में भी आप अपने पार्टनर के साथ वेलेंटाइन वीक पर दर्शन कर इस प्यार भरे सप्ताह की एक सकारात्मक शुरुआत कर सकते हैं।

पुणे का शनिवारवाड़ा

पुणे में एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल शनिवारवाड़ा है। जिसे सबसे अच्छे पुणे के पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। शनिवारवाड़ा, पुणे में पेशवा शासन काल की एक 286 साल पुरानी हवेली है। यह शहर में वास्तुकला के उम्दा उदाहरणों में से एक है। इस भव्य हवेली को पेशवा बाजीराव प्रथम ने खुद पेशवाओं के रहने के लिए बनवाया था। 1828 में यह स्थान भीषण आग से नष्ट हो गया था और बाद में अवशेषों को एक पर्यटक स्थल में तब्दील कर दिया गया था। पुणे में अपने पार्टनर के साथ इस प्रसिद्ध स्थान पर जाया जा सकता है। यह पुणे के शनिवार पथ पर है।

पुणे का दगडूसेठ श्रीगणेश मंदिर

पुणे में एक प्रसिद्ध दगडूसेठ श्रीगणेश मंदिर है, जो महाराष्ट्र का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। मंदिर में हर साल हजारों तीर्थयात्री आते रहते हैं। मंदिर में प्रतिदिन भक्तों की काफी भीड़ रहती है जो दैनिक पूजा, अभिषेक और भगवान गणेश की आरती में शामिल होने के लिए आते हैं। भगवान गणेश की मूर्ति 2.2 मीटर ऊंची है और 1 मीटर चौड़ी है। यह लगभग 40 किलो सोने से सजाई गई है। मंदिर रोजाना सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भक्तों के लिए खोला जाता है। यह मंदिर पुणे के छत्रपति शिवाजी महाराज रोड पर बुधवार पथ पर स्थित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article