शहर

खुशखबरी: जल्द ही आनंद विहार तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, इस महीने तक हो जाएगा ट्रायल

रैपिड रेल को लेकर खुशखबरी सामने आई है कि जल्द ही यह ट्रेन आनंद विहार तक दौड़ती हुई नजर आने वाली है। जानिए, इसको लेकर क्या नया अपडेट सामने आया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

नमो भारत रैपिड ट्रेन जल्द ही अब आनंद विहार तक चलती हुई नजर आने वाली है। फिलहाल इसका संचालन मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक हो रहा है, लेकिन जल्द ही यह आनंद विहार तक चलेगी, जो किसी खुशखबरी से कम नहीं है। जानकारी के अनुसार, इस साल के अंत तक नमो भारत रैपिड ट्रेन को शताब्दी नगर से आनंद तक चलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि दीवाली खत्म होते ही लोगों को यह खुशखबरी मिल जाएगी।

आठ किमी का नया सेक्शन जुड़ा

आपको बता दें कि इसमें अब आठ किलोमीटर तक का और सेक्शन जुड़ गया है। फिलहाल दिल्ली गाजियाबाद मेरठ के बीच 42 किलोमीटर की दूरी के बीच इस ट्रेन का चलाया जा रहा है। इस बीच में नौ स्टेशन पड़ते हैं। यह ट्रेन हर दिन सुबह छह बजे से रात के 10 बजे तक चलती है और हर 15 मिनट पर यह उपलब्ध है।

इन स्टेशनों पर 90 फीसदी काम पूरा

जानकारी के अनुसार, परतापुर और रिठानी स्टेशन का 90 प्रतिशत काम हो चुका है। इन दोनों स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन का ठहराव होगा। शताब्दीनगर सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन का ठहराव होगा, जहां ट्रैक बिछाया जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किमी तक नमो भारत ट्रेन का परिचालन जून 2025 तक पूरी तरह से शुरू हो जाएगा।

आनंद विहार तक कब होगा ट्रायल?

बता दें कि साहिबाबाद और आनंद विहार के बीच तेजी से काम जारी है और शताब्दीनगर व आनंद विहार के बीच नवंबर तक ट्रायल होगा, जिसके बाद इस रूट पर नमो भारत का परिचालन शुरू हो जाएगा।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article