प्रयागराज

Sultanpur News: सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढही, मलबे में दबने से 3 लोगों की मौत, चार घायल

Sultanpur News: सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढह गई, जिसके मलबे में दबने के कारण 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

सुल्तानपुर में निर्माणाधीन मकान की छत ढहने से तीन लोगों की मौत (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के धरियामऊ गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 अन्य लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब छत डालने का काम पूरा हो चुका था और मजदूर नीचे व ऊपर के काम में जुटे हुए थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला और इस हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अचानक छत गिर जाने से मलबे में 7 मजदूर दब गए थे। आसपास के लोगों की सहायता से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने चार मजदूरों को जीवित निकाल लिया गया, जबकि तीन मजदूरों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रहने वाले रामतीर्थ धुरिया गांव में मकान बनवा रहे थे। उन्होंने मकान निर्माण का ठेका राम मिलन वर्मा को दिया था। सोमवार को 20×30 एरिया में छत डाली जा रही थी, जो जमीन से लगभग 18 फीट ऊंची थी। रात करीब 8 बजे छत डालने के बाद जब मिक्चर मशीन खोली जा रही थी तभी अचानक शटरिंग धंस गई और छत भरभराकर गिर गई।

हादसे में चार लोग घायल

जानकारी के अनुसार, उस समय छत पर पांच मजदूर काम कर रहे थे, जबकि नीचे मिक्चर मशीन के पास 12 मजदूर मौजूद थे। हादसे में कुल 7 मजदूर मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम ने गैस कटर की मदद से दबे हुए शवों को बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल मजदूरों की पहचान सुभाष पुत्र बैताली (36), अफसर अली पुत्र समी उल्ला (40) निवासी प्रतापगढ़ और रवि सरोज पुत्र महेंद्र सरोज (26) के रूप में हुई है। इन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरुण चौहान (25) पुत्र काशी राम निवासी सूर्यभान पट्टी लंभुआ को निकाला गया और इलाज के लिए भेजा गया।

देर रात करीब 12.30 बजे SDRF की टीम ने आनंद (23) का शव मलबे से बाहर निकाला। उसके बाद आनंद और हिमांशु का शव बाहर निकाला गया। रात 12:30 बजे SDRF की टीम ने आनंद (23) पुत्र गिरिजा शंकर निवासी अर्जुनपुर लंभुआ का शव बाहर निकाला। कुछ देर बाद आनंद के भाई विक्रम (20) और हिमांशु (22) का शव भी मलबे से निकाला गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article