प्रयागराज

प्रयागराज उमेश पाल मर्डर: अतीक अहमद की बहन ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर बड़ा आरोप लगाया-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 6, 2023, 06:38 PM IST

Atiq Ahmed family big allegation: अतीक अहमद के परिवार वालों उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को लेकर बेहद सनसीखेज आरोप लगाया है, इस बारे में उन्होंने प्रेस कांफ्रेस करते हुए अपनी बात कही।

up minister Nand Gopal Gupta: प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्या कांड में अतीक अहमद के परिवार ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता पर बड़ा आरोप लगा कर सनसनी फैला दी है अतीक अहमद की बहन आएशा नूरी ने प्रेस कांफ्रेंस करके आरोप लगाया कि मंत्री नंदी ने अतीक अहमद से 5 करोड़ रुपये उधार लिए थे और वापस नहीं कर रहे थे।

इस बीच अतीक की पत्नी शाईस्ता परवीन बसपा में शामिल होकर मेयर के लिए चुनाव प्रचार करने लगी जिससे नंदी और अभिलाषा इस बात से खुन्नस रखने लगे इस वजह से ये पूरी साजिश करके अतीक अहमद और उनके परिवार को साजिश के तहत फंसा दिया।

अतीक की बहन ने STF पर भी आरोप लगाया कि वो दोनों भाइयों का इनकाउंटर करने की धमकी हम लोगो को दे रहे है और पूछ ताछ के नाम पर टार्चर कर ते हैं अतीक की बहन ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी योगी आदित्य नाथ को उकसा कर मिट्टी में मिलाने का बयान दिलवा दिया जिससे पुलिस अफसरों को बल मिल गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article