प्रयागराज

नवरात्रे से पहले माता के भक्तों को बड़ी सौगात, प्रयागराज से वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन; जानें शेड्यूल

Prayagraj News: प्रयागराज के सूबेदारगंज स्टेशन से माता वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी ट्रेन शुरू हो गई है। ट्रेन का उद्घाटन आज गुरुवार को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। आइए जानें ट्रेन की शेड्यूल-

Image

प्रयागराज से वैष्णो धाम कटरा के लिए सीधी ट्रेन ( Photo-Meta AI)

Prayagraj News: माता वैष्णो देवी धाम के लिए आज प्रयागराज के सूबेदारगंज से सीधी ट्रेन सेवा शुरू कर दी गई है। ट्रेन क उद्घाटन गुरुवार को फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर सांसद प्रवीण पटेल ने कहा कि आज पूरे प्रयाग वासियों के लिए बहुत शुभ दिन है। माता वैष्णो देवी धाम के लिए सीधी ट्रेन की काफी लंबे समय से मांग की जा रही थी वो आज पूरी हुई। ट्रेन रोजाना दोपहर 3:20 बजे से माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:35 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

प्रयागराज से कटरा के लिए सीधी ट्रेन

पूर्व में यहां के लोगों को पहले दिल्ली जाना पड़ता था और वहां काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज से वैष्णो देवी धाम कटरा के लिए सीधी ट्रेन प्रारंभ होने से आसपास के जनपद के लोगों को भी लाभ होगा और यहां से लोग सीधे कटरा जाकर माता वैष्णो देवी का दर्शन कर सकेंगे।

इन स्टेशनों से होकर गुजरेगी

उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय ने बताया कि कटरा जम्मू मेल प्रतिदिन सूबेदारगंज स्टेशन से सुबह 10:35 बजे प्रस्थान करेगी और फतेहपुर, गोविंदपुरी, टूंडला, अलीगढ़, चिपियाना बुजुर्ग, दिल्ली, सब्जी मंडी, नरेला, सोनीपत, गनौर, समालखा, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट होते हुए अगले दिन सुबह 9:15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।

ट्रेन की टाइमिंग

इसी प्रकार, वापसी में यह ट्रेन प्रतिदिन दोपहर 3:20 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:35 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। ऐसे में जनपद के लोगों को भी लाभ होगा और यहां से लोग सीधे कटरा का सफर आसान हो सकेगा।

(इनपुट-भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article