प्रयागराज

Prayagraj News: भाभी के घर आए युवक ने खुद को गोली से उड़ाया, रात में ही आया था युवक

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 02:06 AM IST

Prayagraj News: प्रयागराज में एक युवक ने अपने भाभी के घर पहुंच कर खुद को गोली मार ली। मृतक रविवार रात को ही अपने भाभी के घर आया था। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग को सुससाइड का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

KEY HIGHLIGHTS

  • मृतक गांधी नगर में करता था फल बिक्री का कारोबार
  • रविवार रात को ही वह पहुंचा था अपनी भाभी के घर
  • बुलाने पर भी भाभी के नहीं आने पर मारी खुद को गोली

Prayagraj News: प्रयागराज के हबूसा मोड़ स्थित अपनी भाभी के घर आए एक युवक ने रविवार देर रात खुद को तमंचे से गोली मारकर सुसाइड कर लिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, मृतक रविवार रात को ही यहां पर आया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। अभी तक इस सुसाइड का कारण पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रेम प्रसंग में सुसाइड की बात कही जा रही है।

जानकारी अनुसार, 26 वर्षीय युवक विजय सोनकर नैनी के गांधी नगर का रहने वाला है और वहां पर फल की दुकान चलाता है। बताया जा रहा है कि, उसके बड़े भाई की पत्‍नी अपने मायके चली गई थीं। विजय रविवार को अपने भाभी के घर आया था। पुलिस जांच के अनुसार, विजय जब अपने भाभी के मायके पहुंचा तो काफी गुस्‍से में था। घर पर उसे उसकी भाभी की भतीजी मिली। उसने उससे भाभी के बारे में पूछा तो भतीजी ने बताया कि, बुआ अभी बाथरूम में गई हैं।

पहले मोबाइल तोड़ा और फिर कनपटी पर मार ली गोली

मृतक की भाभी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि, जब उसकी भाभी काफी देर तक नहीं आई तो उसने क्रोधित होकर सबसे पहले अपनी मोबाइल जमीन पर पटककर तोड़ दिया और फिर अपने पास से तमंचा निकालकर अपनी कनपटी में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तो विजय जमीन पर तड़प रहा था और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। लोगों ने तत्‍काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर सीओ समेत पुलिस फोर्स मौके पहुंची और शव को कब्‍जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब विजय और उसकी भाभी के परिवार वालों से पूछताछ कर इस सुसाइड का कारण जानने में जुटी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article