प्रयागराज

Prayagraj News Update: करप्शन के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, यहां खुलेंगे दफ्तर, एक शिकायत पर कार्रवाई

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 04:49 PM IST

Prayagraj News Update : करप्शन की शिकायत को लेकर प्रयागराज समेत चार जिलों के लोगों को राजधानी लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) के नए थाने शीघ्र ही जनपद में एक्टिव होंगे। थाने में इंचार्ज डिप्टी लेवल अधिकारी सहित एक निरीक्षक व चार सिपाहियों का अमला नियुक्त किया जा चुका है। पुलिस महकमे के मुताबिक एसीओ में कामकाज शुरू होने के बाद 4 पुलिस निरीक्षकों सहित कई कांस्टेबलों की और तैनाती की जाएगी।

Image

करप्शन के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, प्रयागराज मंडल में खुलेंगे 8 एसीओ दफ्तर। (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज मंडल में खुलेंगे कुल 8 एसीओ दफ्तर
  • दफ्तर में सीओ स्तर के अधिकारी होंगे इंचार्ज
  • कंप्लेंट के लिए एसीओ दफ्तर से जारी होंगे हेल्पलाइन नंबर

Prayagraj News Update : भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर यूपी की योगी सरकार एक्शन मोड पर है। संगम नगरी प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अहम खबर है। करप्शन की कंप्लेंट को लेकर लोगों की परेशानी कम होगी। करप्शन की शिकायत को लेकर प्रयागराज समेत चार जिलों के लोगों को राजधानी लखनऊ की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। अब लोग अपनी शिकायत यहीं दर्ज करवा सकेंगे। और ये सब संभव होगा भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) के नए थाने खुलने से। जो शीघ्र ही जनपद में एक्टिव होंगे। बहरहाल एसीओ के पुलिस स्टेशन टेंपरेरी तौर पर रिजर्व पुलिस लाइन में स्थापित किए जा रहे हैं। बता दें कि थाने के इंचार्ज डिप्टी लेवल अधिकारी सहित एक निरीक्षक व चार सिपाहियों का अमला नियुक्त किया जा चुका है। पुलिस महकमे के मुताबिक एसीओ में कामकाज शुरू होने के बाद 4 पुलिस निरीक्षकों सहित कई कांस्टेबलों की और तैनाती की जाएगी।

सीएम योगी करेंगे वर्चुअली उद्घाटन

जानकारी के मुताबिक एसीओ थाने प्रयागराज के अलावा कई अन्य मंडलों में भी खोले जा रहे हैं। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो कयास लगाया जा रहा है कि इनका उद्घाटन सीएम योगी वर्चुअली करेंगे। बता दें कि, उद्घाटन को लेकर बहरहाल कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।बता दें कि प्रयागराज मंडल के जनपदों से भ्रष्टाचार की शिकायतों पर एसीओ की कानपुर इकाई में कार्रवाई होती थी। वहीं कुछ शिकायतों के मामले में टास्क फोर्स कार्रवाई करती थी। हालांकि इसमें शिकायतकर्ताओं को काफी दौड़ धूप करनी पड़ती थी। अब प्रयागराज मंडल में एसीओ के दफ्तर खुलने से त्वरित कार्रवाई होगी वहीं लोगों को भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

एसीओ दफ्तर ऐसे करेंगे काम

जानकारी के मुताबिक एसीओ दफ्तर की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी किए जाएंगे। शिकायतकर्ता इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेगा। हालांकि सीधे दफ्तर में भी संपर्क कर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी। बता दें कि समूचे यूपी में 11 इकाइयां एसीओ की अब तक स्थापित हो चुकी हैं। जिसमें 10 इकाइयां राजधानी लखनऊ, आगरा, कानपुर, बरेली, वाराणसी, मुरादाबाद, झांसी, अयोध्या, गोरखपुर और मेरठ में हैं। इसके अलावा एक टास्क फोर्स की इकाई भी गठित है। अब आठ नई इकाइयां प्रयागराज सहित अन्य मंडलों में स्थापित होनी हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!