प्रयागराज

Prayagraj Railway Update: ट्रेन पैसेंजर्स के लिए अच्छी खबर! सूबेदारगंज से सूरत तक चलेगी ये नई ट्रेन, ये है पूरा शेड्यूल

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 11, 2022, 03:11 PM IST

Prayagraj Railway Update: प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से गुजरात के सूरत शहर जाने वाली ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन संख्या- 09117 गुजरात के सूरत शहर से 16 दिसंबर को रवाना होकर 17 दिसंबर को प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 09118 प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 17 दिसंबर को सूरत के लिए रवाना होगी।

Image

प्रयागराज के सूबेदारगंज से सूरत तक चलेगी नई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सूबेदारगंज से सूरत जाने की राह होगी आसान
  • रेलवे स्टेशन को विकसित करने को लेकर रेल प्रशासन के प्रयास शुरू
  • कई तरह की सुविधाओं को किया जा रहा विकसित

Prayagraj Railway Update: प्रयागराज के लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। प्रयागराज रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से गुजरात के सूरत शहर जाने वाली ट्रेन के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर-मध्य रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, यह विशेष ट्रेन संख्या- 09117 गुजरात के सूरत शहर से 16 दिसंबर को रवाना होकर 17 दिसंबर को प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या- 09118 प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से 17 दिसंबर को सूरत के लिए रवाना होगी। पीआरओ के मुताबिक, इससे प्रयागराज का सीधा जुड़ाव गुजरात के कई बड़े शहरों से हो जाएगा। वहीं प्रयागराज रेल मंडल इलाके के लोगों को गुजरात के सूरत जाने में सुविधा हो जाएगी।

अब सूबेदारगंज स्टेशन की खूबसूरती निखरेगी

पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, अब सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन की तस्वीर बदलने की तैयारी भी चल रही है। इसी कड़ी में गत दिनों उत्तर-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सतीश कुमार ने यहां के स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस मौके पर महाप्रबंधक ने स्टेशन में चल रहे डेवलपमेंट वर्क की प्रोग्रेस सहित स्टेशन के प्रस्तावित डिजाइन व यार्ड आदि का मुआयना कर संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान खास तौर पर पैसेंजर्स की सुविधाओं एवं परिचालन व्यवस्थाओं का गहराई से अवलोकन किया गया। वहीं स्टेशन, प्लेटफार्म, वेंटिग रूम्स की सफाई की व्यवस्था भी देखी गई। बता दें कि, सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन डेवलप होने के बाद प्रयागराज के मुख्य रेलवे स्टेशन का यात्री भार का लोड कम हो जाएगा।

रेलवे स्टेशन का पार्क होगा डेवलप

महाप्रबंधक ने अपने निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में बने पार्क को डेवलप कर उसका सौंदर्य बढ़ाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। जिसके तहत अब पार्क में कई किस्मों के पौधे लगाए जाएंगे। वहीं पार्क के निखार के लिए कई प्रजातियों के पेड़ भी रोपे जाएंगे। महाप्रबंधक ने प्लेटफार्म संख्या एक से 4 तक की सभी तरह की स्थितियों का जायजा लिया। वहीं कई तरह की अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!