Prayagraj Magh Mela 2023: त्रिवेणी संगम नगरी प्रयागराज में नए साल के मौके पर जनवरी में लगने वाले माघ मेले 2023 की व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने को लेकर जिला प्रशासन व मेला प्रबंधन समिति के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। मेला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों की समीक्षा नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की।
इस मौके पर बैठक मेला क्षेत्र में एक छोटी टेंट सिटी बनाने सहित 500 बेड की डॉरमेट्री बनाने को लेकर चर्चा की गई। वहीं मेले में वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी कराने, एलसीडी के जरिए प्रयागराज और महाकुंभ की महत्ता को दर्शाने समेत बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स तैनात करने का निर्णय लिया गया। बता दें कि, बैठक में माघ मेले की सारी तैयारियां पूरी करने की अंतिम तारीख 20 दिसंबर तय की गई है।
