प्रयागराज

Prayagraj: अच्छी खबर! अब संगम नगरी से काशी तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन, इतना लगेगा समय, मिलेंगी ये सुविधाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 09:26 PM IST

Prayagraj : प्रयागराज से काशी के लिए वंदे भारत मेट्रो चलेगी। बता दें कि, 10 कोच वाली इस सुपर फास्ट ट्रेन से पैसैंजर्स का सफर अब आसान होगा। 125-130 किमी की स्पीड से दौड़ने वाली इस हाई स्पीड ट्रेन से प्रयागराज से काशी की दूरी चंद मिनटों में ही नपेगी। रोजाना सफर करने वाले पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का खाका तैयार किया गया है।

Image

प्रयागराज से काशी तक चलेगी वंदे भारत ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 10 कोच वाली इस सुपर फास्ट ट्रेन से पैसैंजर्स का सफर अब होगा आसान
  • हाई स्पीड ट्रेन से प्रयागराज से काशी की दूरी चंद मिनटों में ही नपेगी
  • नई तकनीक वाली ट्रेन में पैसेंजर्स को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी


Prayagraj : संगम नगरी प्रयागराज के लोगों का बाबा काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणासी का सफर अब आसान होगा। नए साल में केंद्रीय रेल बजट पर त्रिवेणी संगम नगरी के रह वासियों को उम्मीद के मुताबिक बड़ा उपहार मिला है। जिसमें प्रयागराज से काशी के लिए वंदे भारत मेट्रो चलेगी।

बता दें कि, 10 कोच वाली इस सुपर फास्ट ट्रेन से पैसैंजर्स का सफर अब आसान होगा। वहीं वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का संगम नगरी के लोगों का सपना पूरा होगा। गौरतलब है कि 125-130 किमी की स्पीड से दौड़ने वाली इस हाई स्पीड ट्रेन से प्रयागराज से काशी की दूरी चंद मिनटों में ही नपेगी। लेटेस्ट टेकनिक वाली इस ट्रेन में पैसेंजर्स को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी।

ऐसा सुहाना होगा सफर, मिलेंगी से सुविधाएं

उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक लेटेस्ट टेकनिक वाली इस ट्रेन में पैसेंजर्स को हाईटेक सुविधाएं मिलेंगी। वहीं पूरी तरह से एयर कंडीशनड व वाईफाई से अपडेट यह ट्रेन वंदे भारत का ही मिनी रूप है। रेलवे की ओर से रोजाना सफर करने वाले पैसेंजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन का खाका तैयार किया गया है। यही वजह है कि, अब समय में लोग ऑफिस या जरूरी काम के लिए आ-जा सकेंगे। वहीं ट्रैफिक जाम में फंसने की समस्या से भी निजात मिलेगी। रेलवे के मुताबिक काशी विश्वनाथ का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं सहित प्रयागराज व काशी के बीच धार्मिक पर्यटन को भी इस ट्रेन से बढ़ावा मिलेगा।

ट्रेन से जुड़ेंगे 100 किमी परिधि के शहर

रेलवे के मुताबिक प्रयागराज की पहचान पूरे संसार में यहां लगने वाले कुंभ मेले से हुई है। ऐसे में प्रयागराज को इस साल मिली इस सौगात देश ही नही बल्कि फॉरेनर्स की भी खूब भाएगी। 10 कोच वाली वंदे भारत मेट्रो प्रयागराज से 100 किमी की परिधि वाले शहर को जोड़ने के लिए चलाई जाएगी। जिसमें एक घंटे से भी कम समय में दो शहरों के बीच की दूरी तय हो जाए। रेलवे के सूत्रों के मुताबिक इस तरह की यह ट्रेन प्रदेश के कई अन्य शहरों को भी मिलेगी। जिसमें लखनऊ से कानपुर के लिए प्रथम चरण में ही व्यवस्था की जाने की तैयारी चल रही है। वहीं इस बार प्रयागराज जंक्शन व कानपुर सेंट्रल ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के लिए इस बार करीब एनसीआर को 92 अरब रुपये का बजट मिला है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article