प्रयागराज

प्रयागराज: यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने किया इतनी ट्रेनों के रूट में बदलाव, ये बताई वजह, जानें पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 03:40 PM IST

Prayagraj: उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज रेल मंडल में 4 ट्रेनों के निरस्तीकरण व आंशिक रूप से बदलाव किए जाने की घोषणा की गई है। पूर्व में रिजर्वेशन करवा चुके कई पैसेंजर्स अब अपनी टिकटें कैंसिल करवा रहे हैं। गौरतलब है कि, हाल ही में माघ मेला संपन्न हुआ है। ऐसे में देश भर से संगम नगरी में माघ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को अपने घरों की ओर जाने में खासा परेशानी होगी।

Image

प्रयागराज रेल मंडल में 4 ट्रेनें की निरस्त, श्रद्धालुओं को होगी परेशानी (सांकेतिक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 4 ट्रेनों के निरस्तीकरण व आंशिक रूप से बदलाव किए जाने की घोषणा
  • ओबरा-सलाई व बनवां-बिल्ली रेलवे स्टेशनों पर हो रहा एनआई कार्य
  • माघ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को होगी खासा परेशानी


Prayagraj: प्रयागराज के रहवासियों के लिए ये खबर जानना जरूरी है। बता दें कि, उत्तर मध्य रेलवे की ओर से प्रयागराज रेल मंडल में 4 ट्रेनों के निरस्तीकरण व आंशिक रूप से बदलाव किए जाने की घोषणा की गई है। रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, धनबाद मंडल के ओबरा-सलाई व बनवां-बिल्ली रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे एनआई कार्य के कारण ट्रेनें रद्द किए जाने का निर्णय लिया गया है।

जिसमें टनकपुर-सिंगरौली व टनकपुर-शक्तिनगर सहित चार ट्रेनों को निरस्त किया गया है। रेलवे के मुताबिक, इसे बदलाव के चलते पैसेंजर्स को दिक्कत होगी। वहीं पूर्व में रिजर्वेशन करवा चुके कई पैसेंजर्स अब अपनी टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। गौरतलब है कि, हाल ही में माघ मेला संपन्न हुआ है। ऐसे में देश भर से संगम नगरी में माघ स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को अपने घरों की ओर जाने में खासा परेशानी होगी। बता दें कि, इससे पहले भी रेलवे की ओर से कई ट्रेनें रद्द की गई है तो कई के रूट में बदलाव किया गया है।

इन ट्रेनों के ठहराव का टाइम बढ़ाया

रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेख के मुताबिक, रेल प्रशासन की ओर से ट्रेन संख्या 01025- 01026 दादर-बलिया व ट्रेन संख्या 01027-01028 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों के झांसी मंडल के दुरियागंज रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव का समय बढ़ाया गया है। पीआरओ के मुताबिक, यह ट्रेनें इस माह के आरंभ से लेकर 28 फरवरी के बीच संचालित की जाएगी।

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

रेलवे के पीआरओ हिमांशु शेखर के मुताबिक, धनबाद मंडल के ओबरा-सलाई व बनवां-बिल्ली रेलवे स्टेशनों पर किए जा रहे एनआई कार्य के कारण ट्रेन संख्या - 15074 टनकपुर-सिंगरौली 8 से 27 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को चोपन रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी। वहीं ट्रेन संख्या -15073 सिंगरौली-टनकपुर 9 से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को चोपन रेलवे स्टेशन से ही चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या -15076 टनकपुर-शक्तिनगर 7 से 28 फरवरी तक हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार व रविवार को चोपन रेलवे स्टेशन तक ही जाएगी। इधर, ट्रेन संख्या -15075 शक्तिनगर-टनकपुर 8 से एक मार्च तक सप्ताह के सोमवार, बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को चोपन रेलवे स्टेशन से ही चलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article