Prayagraj: संगम नगरी के मुट्ठीगंज कोतवाली के तहत अहियापुर मोहल्ले में एक चाय विक्रेता ने ब्लेड से खुद का गला काटकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर आई पुलिस ने घटना स्थल से कई साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, मृतक उच्च रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित था। यही वजह थी कि, वह अवसादग्रस्त हो गया था।
परिजनों के मुताबिक, मृतक का उपचार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, शहर के मुट्ठीगंज के अहियापुर अहिराना गली निवासी सोनू कुशवाहा (38) चौराहे पर ही चाय की दुकान चलाता था। वह करीब दो-तीन साल से ब्लड प्रेशर का मरीज हो गया था। उसका उपचार चल रहा था, मगर बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
