प्रयागराज

Mahakumbh 2025: 'महाकुंभ' सोशल मीडिया पर भी छाया, Top Trends में रहा 'माघ पूर्णिमा' का महापर्व

Magh Purnima Mahakumbh in Top Trends: महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। लोग योगी सरकार की ओर से की गई बेहतरीन व्यवस्थाओं और सफाई व्यवस्था की प्रशंसा करते दिखे। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो ने देश-विदेश के लोगों को भी इस दिव्य आयोजन से जोड़ दिया।

Image

महाकुंभ की व्यवस्था को लेकर भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही

Magh Purnima Mahakumbh in Top Trends: माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर महाकुंभ का दिव्य और भव्य नजारा सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। श्रद्धालुओं की अपार भीड़ और आध्यात्मिक उल्लास के बीच, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर '#माघ_पूर्णिमा_महाकुंभ' नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा। इस पवित्र अवसर पर आए लोगों ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे पूरे देश में उत्साह और भक्ति का माहौल बन गया। त्रिवेणी तट पर आस्था की लहरें उमड़ पड़ीं। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में डुबकी लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे।

स्नान के दौरान 'हर हर गंगे' और 'जय श्रीराम' के गगनभेदी जयघोष से पूरा महाकुंभ क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। इस अद्भुत नजारे को श्रद्धालुओं ने अपने कैमरों में कैद कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिससे महाकुंभ की दिव्यता और भव्यता चारों ओर फैल गई।

इस आयोजन की भव्यता को पुष्पवर्षा ने भी खास बना दिया। हेलीकॉप्टर से होने वाली पुष्पवर्षा ने श्रद्धालुओं के मन को प्रफुल्लित कर दिया। संगम के जल में आस्था की डुबकी लगाते हुए श्रद्धालुओं ने अपने परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। इसे कई यूजर्स ने 'जीवन का सबसे पवित्र और अविस्मरणीय अनुभव' बताया।

बता दें कि महाकुंभ में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह समागम हर किसी को मोह रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश दूर-दूर तक पहुंच रहा है कि भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर आज भी जीवंत और प्रभावशाली है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article