Maha Kumbh Shield Launched By BharatPe UPI: यूपीआई पेमेंट सर्विस, भारतपे ऐप ने प्रयागराज आने वाले तीर्थयात्रियों के यूपीआई भुगतान को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 'महाकुंभ शील्ड' को लॉन्च करने की घोषणा की। यह सर्विस व्यापक धोखाधड़ी सुरक्षा योजना को विशेषरूप से महाकुंभ 2025 के लिए डिजाइन की गई है। यूजर्स 30 दिनों की अवधि के लिए 25,000 रुपए तक के अपने मोबाइल पेमेंट को फ्री में सुरक्षित बना सकेंगे।
क्या है महाकुंभ शील्ड?
नई 'महाकुंभ शील्ड' एक ऐसी सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य इस भव्य आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फिशिंग स्कैम, डिवाइस चोरी होने के कारण अनधिकृत लेनदेन और अन्य साइबर अटैक से बचाना है। प्लान को एक्टिवेट करने के लिए, प्रयागराज में उपस्थित यूजर्स को बस भारतपे ऐप डाउनलोड करना है और अपना पहला यूपीआई लेनदेन पूरा करना है। इसके बाद, उन्हें पहले महीने के लिए 25,000 रुपए तक की राशि के लिए फ्री सुरक्षा मिलेगी और फ्री टेस्टिंग पीरियड खत्म होने के बाद, यूजर्स केवल 19 रुपए प्रति माह के शुल्क पर सर्विस का उपयोग करना जारी रख सकते हैं।
क्या होगा फायदा?
भारतपे शील्ड के साथ, यूजर्स 10 दिनों के भीतर किसी भी यूपीआई धोखाधड़ी के लिए मुआवजे का दावा कर सकते हैं। सुविधा को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए, भारतपे शील्ड धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने और दावा करने के लिए ऐप, चैटबॉट और टोल फ्री हेल्पलाइन के माध्यम से 24 घंटे सहायता प्रदान करता है। इस पहल के साथ, भारतपे अपने बढ़ते यूजर्स के लिए सुरक्षित डिजिटल भुगतान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत बना रहा है।
इस लॉन्च पर बोलते हुए, नलिन नेगी, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ), भारतपे ने कहा, “महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक आयोजनों में से एक है। महाकुंभ शील्ड के साथ, हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक श्रद्धालु पूरी मन की शांति के साथ लेनदेन कर सके। हमारा लक्ष्य बहुत आसान है- डिजिटल भुगतान को न केवल आसान, बल्कि सुरक्षित बनाना, ताकि श्रद्धालु बिना किसी चिंता के अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर ध्यान केंद्रित कर सकें। हम आगे भी ऐसे समग्र समाधान पेश करना जारी रखेंगे, जो हमारे यूजर्स को सुविधाजनक और सुरक्षित डिजिटल लेनदेन का अनुभव प्रदान करने में मदद करें।”
इस साल अगस्त में लॉन्च हुई, भारतपे ऐप की यूपीआई सेवा भुगतान उपयोग के मामलों की एक विस्तृत श्रृंखला को पूरा करती है। ग्राहक प्रीपेड, पोस्टपेड, गैस, डीटीएच, बिजली बिल और बीमा भुगतान श्रेणी में बिलर्स की एक श्रृंखला में स्कैन एंड पे, स्वयं को भुगतान, व्यापारी को भुगतान, बैंक को भुगतान, यूपीआई आईडी पर भुगतान, बैंक ट्रांसफर, चेक बैलेंस, कलेक्ट ऑथोराइजेशन, रेज कलेक्शन रिक्वेस्ट, और सुविधा बिल भुगतान सहित विभिन्न सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
