प्रयागराज

Maha Kumbh 2025 : 'अजर हो गया है, अमर हो गया है, तंबू का शहर हो गया है, महाकुंभ करोड़ों का घर हो गया है'

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ की विशेषताओं से परिपूर्ण है। यही कारण है कि करोड़ो आस्थावान इस नगरी को अपना घर मानने हैं। महाकुंभ के महत्व को लेकर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका डॉ. मेनका मिश्रा ने कहा, "अजर हो गया है, अमर हो गया है, शहर तंबू का शहर हो गया है, महाकुंभ की आस्थाओं में डूबा, ये लाखों करोड़ों का घर हो गया है'।

Image

महाकुंभ पर बोलीं गायिका डॉ. मेनका मिश्रा

Photo : iStock

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में तंबुओं का नगर बस चुका है। शासन प्रशासन महाकुंभ 2025 को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रयासरत है। लेकिन, यह इस बार और भी विशेष है, क्योंकि यह बारहवीं बार हो रहा है। इस खासियत की कहानी गीतों की जुबानी सुनाई है एक गायिका ने। प्रयागराज इस समय तंबुओं से सजा हुआ है और यहां एक अद्भुत तंबू नगर बस चुका है। इस नगर में हर प्रकार की सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह तंबू नगर अब एक नई पहचान बन चुका है और इसके बारे में हर तरफ चर्चा हो रही है।

सचमुच स्वर्ग से भी सुंदर है संगम-मेनका मिश्रा

महाकुंभ के महत्व को लेकर प्रसिद्ध पार्श्व गायिका डॉ. मेनका मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। डॉ. मेनका मिश्रा ने गाना गाते हुए कहा, "अजर हो गया है, अमर हो गया है, शहर तंबू का शहर हो गया है, महाकुंभ की आस्थाओं में डूबा, ये लाखों करोड़ों का घर हो गया है। मिश्रा ने कहा कि आप सब देख रहे हैं कि यह लाखों-करोड़ों का घर बन चुका है, इस समय तीर्थराज प्रयागराज, जहां पर विश्व का सबसे बड़ा मेला लगता है। यहां दुनिया भर से लोग स्नान करने के लिए आते हैं, मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। यहां साधु-संतों के अखाड़े हैं और न जाने कितने संतों के अखाड़ों की पेशवाइयां होती हैं। संगम के किनारे जो अद्भुत दृश्य दिखाई देता है, वह सचमुच स्वर्ग से भी सुंदर है। संगम पर एक अनूठा आनंद है।

प्रयागराज के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द बहुत कम

उन्होंने आगे कहा कि प्रयागराज के बारे में कहने के लिए मेरे पास शब्द बहुत कम हैं। मैं बस यही कह सकती हूं कि यहां आकर जो अनुभव होता है, वह अनमोल है। महाकुंभ हर 12 वर्ष में लगता है, लेकिन इस बार खास बात यह है कि यह बारहवीं बार महाकुंभ हो रहा है। बारह वर्षों में यह एक खास अवसर है, और यह और भी अद्भुत हो जाता है।

डॉ मिश्रा बोलीं, हम सभी जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेले को और भी भव्य बनाने के लिए कितने तत्पर हैं। उन्होंने सबकी सुविधाओं का ध्यान रखा है, ताकि किसी को भी कोई परेशानी न हो। मैं सभी से अपील करती हूं कि वे यहां आकर मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अद्भुत नजारे को देखकर अपने जीवन को धन्य करें।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article