बागेश्वर महाराज (Bageshwar Maharaj) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri) गुरुवार को प्रयागराज (Prayagraj) में संगम पहुंचे और वहां स्नान किया। यहां उन्होंने संतों से मुलाकात की और अपने हिंदू राष्ट्र वाले बयान पर कायम दिखे। उन्होंने कहा कि सबका साथ होगा भारत हिंदू राष्ट्र जरूर बनेगा। भारत से जातिवाद को खत्म करना है।
बागेश्वर महाराज जब निकले तो बाहर उनके इंतजार में घंटों से खड़े भक्तों ने उनके काफिले को घेर लिया। हालत ये हो गई कि उनके काफिले को निकालने के लिए पुलिस कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान जय श्री राम और बागेश्वर महाराज के नारे लगते रहे।
बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री खुद भी अपनी गाड़ी से निकले और भक्तों का अभिवादन स्वीकार किया।बाबा के दर्शन के बाद भक्तों ने कहा कि वो दर्शन पाकर धन्य हो गए हैं। वो कई घंटों से बाबा के दर्शन के लिए खड़े थे।
