वायरल न्यूज़

जब बागेश्वर महाराज ने ब्रिटिश संसद में लगवा दिया जय श्री राम का नारा, देखिए धीरेंद्र शास्त्री का लंदन वाला वीडियो

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2023, 08:35 PM IST

Bageshwar Maharaj: बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उनके कथित चमत्कार चर्चा का विषय बने हुए हैं। महाराज की फैन फॉलोइंग भारत से लेकर विदेशों तक बढ़ी है। बागेश्वर धाम महाराज के दरबार में हर दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। भक्त बताते हैं कि महाराज तक पहुंचने के लिए कई दिनों तक का इंतजार करना पड़ता है।

Bageshwar Maharaj: हाल के दिनों में चर्चाओं में आए बाबा बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ब्रिटेन की संसद तक में जय श्री राम के नारे लगवा चुके हैं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बागेश्वर महाराज ब्रिटेन की संसद में देखे जा सकते हैं।

दरअसल पिछले साल बागेश्वर महाराज लंदन प्रवास पर थे। वहां उन्होंने अपना दरबार लगाया था। जहां भारी भीड़ दिखी थी। भारतवंशी से लेकर अंग्रेज तक दरबार में भरे दिखे थे। वहां भी धीरेंद्र शास्त्री ने अपना चमत्कार दिखाया था और लोगों की समस्याओं को दूर करने का दावा किया था।

इसी दौरे के दौरान बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री ब्रिटेन की संसद में भी गए थे। उनका दावा है कि वहां उन्होंने चार मिनट तक भाषण दिया था। भारत और सनातन धर्म के बारे में वहां के लोगों को बताया था। इसी दौरान उन्होंने जय श्री राम के नारे लगवाए थे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article