प्रयागराज

Video:प्रयागराज में युवक ने विस्फोटक फेंक कर किया धमाका, पूरी घटना CCTV कैमरे में हुई कैद

prayagraj blast: धमाके की इस घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।

Image

धमाके का 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (video grab)

prayagraj blast: प्रयागराज से एक घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक ने विस्फोटक फेंक कर धमाका किया, यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। धमाके का 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना अतरसुइयाथाना क्षेत्र के दरियाबाद इलाके की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में एक युवक साफ तौर पर धमाका करते नजर आ रहा है, वीडियो रात लगभग 9:00 बजे का है, वीडियो में युवक पहले चहल कदमी करता नजर आ रहा है।

वीडियो में सामने से दो युवक भी जाते हुए नजर आते हैं, युवक इसके बाद अचानक कोई वस्तु फेंकता है जिससे तेज धमाका होता है, सड़क पर जा रहे कई युवक भी भागते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।

हालांकि पुलिस इसे दीपावली के मद्देनजर युवक द्वारा पटाखा छुड़ाने की बात मान रही है, लेकिन बावजूद इसके पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि धमाके से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article