शहर

Surat News: सूरत में नवरात्रि पंडाल में PSI बनकर रौब जमा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार किया

Surat News: सूरत के डुमस इलाके में गरबा महोत्सव में नकली PSI बनकर प्रवेश लेने और वीवीआईपी सेक्शन में बिना पास के प्रवेश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। चेक किया जा रहा है कि क्या वह इस तरह के और मामलों में भी शामिल था। साथ ही राज्य में होने वाले सभी गरबा कार्यक्रमों में पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Surat News: गुजरात के सूरत जिले के डुमस इलाके में नवरात्रि पंडाल में आने वाले एक युवक को पीसीआई बनकर रौब जमाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह बीते दो दिनों से गरबा महोत्सव में आ रहा था और मुख्य गेट से आसानी से प्रवेश लेकर सीधा वीवीआईपी सेक्शन में जाकर बैठ जाता था। क्योंकि उसके हाथ में वॉकी-टॉकी और पुलिस जैसे रूप रंग के कपड़े पहने होते थे। यही कारण है कि आयोजक को लग रहा था कि वह पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी है।

नकली पुलिस अधिकारी बनकर लेता रहा कार्यक्रम का मजा

कुछ समय बाद जब कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने पंडाल में सुरक्षा के लिए तैनात असली पुलिस अधिकारी से संपर्क किया और मामले की जांच की गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उन्हें पता लगा कि वह कोई पुलिसकर्मी नहीं है। युवक के हाथ से मिला वॉकी-टॉकी भी नकली था। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया। यह युवक बिना वीवीआईपी पास के मुख्य द्वार से प्रवेश लेकर मुफ्त में कार्यक्रम देख रहा था। पुलिस युवक की पहचान युवराज राठौर के रूप में की है। जांच की जा रही है कि क्या वह इस तरह की अन्य घटना में भी शामिल तो नहीं रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गरबा पंडाल पर नजर रखने के दिए गए निर्देश

सूरत से सामने आए इस मामले के बाद न सिर्फ सूरत पुलिस बल्कि गुजरात के सभी जिले के पुलिस मुखिया को हिदायत दी गई कि बड़े गरबा पंडाल पर नजर रखे की इस तरह नकली पुलिस बनकर कोई भी युवक किसी भी आयोजक और खेलैयाओ को परेशान न करे जिससे गुजरात पुलिस की छवि पर किसी भी प्रकार की कोई आंच न आए। तो साथ ही गुजरात के DGP ने सोशल मीडिया और कंट्रोल रूम तक को लगातार सोशल मीडिया और हर सीसीटीवी कैमरे की लाइव स्ट्रीमिंग पर पैनी नजर रख ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article