शहर

कल सिक्किम के दौरे पर पीएम मोदी, 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी करेंगे डाक टिकट, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

भारत में सिक्किम के विलय को 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी कल यानी 29 मई को शामिल होने सिक्किम पहुंचेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे और डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Image

सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

सिक्किम के 50 साल पूरे के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार यानी 29 मई को सिक्कम के दौरे पर रहेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। अपने इस दौरे में पीएम सिक्किम लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही वह सिक्किम को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं।

"सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम थीम" के अंतर्गत चलेंगे कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे, जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। राज्‍य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्सव मनाने के लिए "सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम" थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगे पीएम

प्रधानमंत्री सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे उन परियोजनाओं में नामची जिले में 750 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से 500 बिस्तरों वाला नया जिला अस्पताल, ग्यालशिंग जिले के पेलिंग के सांगाचोलिंग में यात्री रोपवे, गंगटोक जिले के सांगखोला में अटल अमृत उद्यान में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री राज्य स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वे अलीपुरद्वार में दोपहर करीब 2:15 बजे अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में सिटी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे।

सिक्किम के बाद बिहार के दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री बिहार का भी दौरा करेंगे और शाम लगभग 5:45 बजे पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। बिहार के काराकाट में 30 मई को सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री 48,520 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह दोपहर करीब 2:45 बजे कानपुर नगर में करीब 20,900 करोड़ रुपए की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। वह एक सार्वजनिक समारोह को भी संबोधित करेंगे।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article