शहर

Gujarat News: राजकोट बनेगा ग्लोबल निवेश का केंद्र, वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी

राजकोट में 10 से 12 जनवरी के बीच वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। इसे राज्य का सबसे बड़ा रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट माना जा रहा है। इसमें कृषि, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, केमिकल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

राजकोट के रीजनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल (फाइल फोटो | PTI)

Photo : PTI

Gujarat News: गुजरात सरकार 10 से 12 जनवरी के बीच राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। इस अहम सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के राजकोट दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसे राज्य के अब तक के सबसे प्रभावशाली रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट्स में से एक माना जा रहा है। यह रीजनल कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर हो रही है, जब वैश्विक निवेशकों की नजर भारत और विशेष रूप से गुजरात पर टिकी हुई है। सम्मेलन का उद्देश्य स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को गुजरात के औद्योगिक, व्यापारिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी संभावनाओं से परिचित कराना है। राजकोट को आयोजन स्थल के रूप में चुनकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि विकास केवल राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में समान अवसर उपलब्ध हैं।

राजकोट में होगी रीजनल कॉन्फ्रेंस

गुजरात सरकार इस रीजनल कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह मूल Vibrant Gujarat Regional Conference की तर्ज पर आयोजित करेगी, फर्क सिर्फ इतना होगा कि इस बार आयोजन गांधीनगर की बजाय राजकोट में होगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न देशों के राजदूत, विदेशी निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि और देश-विदेश के बड़े कारोबारी मौजूद रहेंगे।

सम्मेलन के दौरान कृषि, मत्स्य पालन, बंदरगाह विकास, धोलरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट रीजन (Dholera SIR), पर्यटन, ऑटोमोबाइल, केमिकल, माइनिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है। इससे गुजरात की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इन देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

इस सम्मेलन में पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल होनेवाले देशों के प्रतिनिधियों में रूस, इजराइल, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, फिनलैंड, कनाडा, श्रीलंका, ओमान, आइसलैंड, गुयाना, रवांडा, दक्षिण अफ्रीका, कतर, तंजानिया, युगांडा और उज्बेकिस्तान जैसे देश शामिल हैं, इन देशों ने गुजरात में निवेश की संभावनाओं को लेकर गहरी रुचि दिखाई है। राजकोट और सौराष्ट्र, कच्छ क्षेत्र के लिए यह कॉन्फ्रेंस विकास के नए रास्ते खोल सकती है, स्थानीय उद्योगों को वैश्विक बाजारों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, वहीं युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे।

Hiten Vithalani
हितेन विठलानीauthor

2011 में ANI मुंबई ब्यूरो में इंटर्न से शुरू हुआ सफर, 2012 में समय मुंबई में ट्रेनी प्रोड्यूसर तक पहुंचा लेकिन मंत्रालय में लगी आग के बाद से रिपोर्टर के तौर पर सफर की शुरुआत हुई। मुंबई से गुजरात चुनाव 2012 के बाद गुजरात के ही संस्था में अहमदाबाद में काम किया। ETV news Gujarati में जहां से 2015 में फिर एक बार मुंबई ब्यूरो गुजराती चैनल के लिए संभालने का मौका मिला । उसके बाद 2016 में गुजराती चैनल के लिए दिल्ली ब्यूरो संभालने का मौका मिला। 1 मई 2017 के दिन Zee media के साथ दिल्ली ब्यूरो में जुड़ा और Zee का गुजराती चैनल जो लॉन्च होना था Zee 24 Kalak जिसके लिए दिल्ली नेशनल ब्यूरो हेड करने का मौका मिला। लॉकडाउन के वक्त दिल्ली में ही रीजनल ब्यूरो से नेशनल ब्यूरो में काम करने का मौका मिला, Zee Hindustan ने काम को देखते हुए अपने साथ जोड़ लिया जिसमे किसान आंदोलन, सिद्धू मूसेवाला मर्डर, पंजाब चुनाव, यूपी चुनाव, बंगाल चुनाव से लेकर गुजरात चुनाव तक कवर किया। उसके बाद गुजरात में जी के साथ अहमदाबाद में बीजेपी और गुजरात सरकार बीट में काम काफी सालों बाद शुरू किया और अब 15 अप्रैल 2024 से Times Now Navbharat गुजरात ब्यूरो में अहमदाबाद में प्रिंसिपल correspondent के तौर पर काम कर रहा हूं।

और पढ़ें
End of Article