शहर

Traffic Advisory: बेंगलुरु के दौरे पर पीएम मोदी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी, इन रास्तों पर मिल सकता है जाम

Traffic Advisory: पीएम मोदी 10 अगस्त को बेंगलुरु के दौरे पर रहेंगे। इसके मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है। कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है तो वहीं कई रास्तों पर डायवर्जन बनाया गया है। बेंगलुरु के निवासियों को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़ने की सलाह दी गई है।

Image

बेंगलुरु के पीएम के दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी (फोटो - Canva)

Bengaluru Traffic Advisory: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 अगस्त को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे। इसके मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कई मार्गों को बंद किया गया है तो वहीं कई मार्गों पर ट्रैफिक का डायवर्जन बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंध की घोषणा की है। यदि आप भी रविवार को घर से बाहर कहीं किसी महत्वपूर्ण कार्य से या घूमने जाने की तैयारी में है तो पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर चक करें और पर्याप्त समय लेकर ही बाहर निकलें।

किन रास्तों पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया प्रतिबंध

  • ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार, इस दौरान वाहन चालक मारेनहल्ली मेन रोड (राजलक्ष्मी जंक्शन से मारेनहल्ली 18वीं मेन रोड), मारेनहल्ली पूर्व और मेन रोड जंक्शन से अरविंद जंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक सिटी एलिवेटेड फ्लाईओवर होते हुए सिल्क बोर्ड से होसुर और होसुर रोड पर बेंगलुरु शहर की ओर जाने वाले मार्ग के इस्तेमाल से बचें।
  • इंफोसिस एवेन्यू, वेलनकानी रोड और एचपी एवेन्यू रोड समेत इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज-1 में भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा। भीड़ और जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाए गए हैं।
  • राजलक्ष्मी जंक्शन से जयदेव अस्पताल जाने के लिए सारक्की मार्केट रोड, 9वीं क्रॉस रोड, आईजी सर्किल और आरवी डेंटल जंक्शन मार्ग का उपयोग करें।
  • बन्नेरघट्टा रोड तक पहुंचने के लिए, सारक्की जंक्शन से आउटर रिंग रोड की ओर जाएं।
  • ईस्ट एंड सर्किल से बनशंकरी जाने के लिए 29वीं और 28वीं मेन रोड, डेलमिया जंक्शन, आउटर रिंग रोड, सारक्की जंक्शन और कनकपुरा रोड का उपयोग करें।
  • होसुर रोड से कनकपुरा, मैसुरु और तुमकुरु जाने के लिए जिगानी रोड, बोम्मसंद्रा जंक्शन और एसआईसीई रोड का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
  • एसआईसीई रोड से होसुर रोड जाने वालों को बन्नेरघट्टा जंक्शन से निकलकर जिगानी रोड और बोम्मसंद्रा जंक्शन का इस्तेमाल करने को कहा गया है।
  • होसुर से सरजापुर, वर्थूर, व्हाइटफील्ड और होस्कोटे के लिए चंदापुरा जंक्शन से डोम्मसंद्रा रोड लें। एचएसआर लेआउट, कोरमंगला, बेलंदूर और व्हाइटफील्ड से होसुर जाने के लिए सरजापुर रोड और चंदापुरा मार्ग का उपयोग करें।
  • इलेक्ट्रॉनिक सिटी फेज-1 के भीतर आवागमन के लिए दूसरी क्रॉस रोड, शिकरिपल्या रोड, हु्लिमंगला रोड और गोल्लहल्ली रोड का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
  • पुलिस ने कहा कि मारेनहल्ली मेन रोड, चौथी मेन रोड और 18वीं मेन रोड पर पार्किंग पर भी सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर ढाई बजे तक प्रतिबंध रहेगा।
(इनपुट - भाषा)
Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article