प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बुधवार 5 अगस्त को NDA के नए चुने गए राज्यसभा सांसदों से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सुबह नाश्ते के समय हुई। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के अलावा हाल ही में AAP से भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद भी शामिल थे। पीएम मोदी के साथ नाश्ते के समय करीब 36 राज्यसभा सांसद थे, जिनमें से 25 से ज्यादा नवनिर्वाचित सांसद थे।
इस दौरान पीएम मोदी ने सांसदों से लंबी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि वह सदन में ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारें। इसके साथ ही उन्होंने सांसदों को सीख दी कि वे सभी से सीखें, फिर चाहे पक्ष के सदस्य हों या विपक्ष के, उनके साथ मिलजुलकर काम करें।

प्रधानमंत्री की नए NDA राज्यसभा सांसदों से मुलाकात
सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रधानमंत्री ने नए सांसदों को लुटियन जोन में संभलकर रहने की सलाह दी। उन्होंने NDA सांसदों से कहा कि दिल्ली, खतरनाक जगह है... लुटियन जोन में संभलकर रहें और मकड़जाल से बचकर रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Ranchi News: देवेंद्र महतो ने सोनम वांगचुक से Video कॉल पर बात की, पानी पिएंगे; अनशन रहेगा जारी
पीएम मोदी ने NDA के नवनिर्वाचित सांसदों से कहा कि किस से मिल रहे हैं, कहां मिल रहे हैं, इसका खास ध्यान रखें। आज पीएम मोदी ने राज्यसभा के 36 नवनिर्वाचित सांसदों से मुलाकात की, कल वह लोकसभा सांसदों से मिलेंगे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - मेघालय में 58% कम और लद्दाख में 184 फीसद ज्यादा बारिश, क्या ये गंभीर समस्या की शुरुआत भर है?
प्रधानमंत्री की NDA के 25 नवनिर्वाचित सांसदों के साथ अपने आवास पर यह अनौपचारिक भेंट थी। पीएम मोदी से भेंट करने वालों में AAP से भाजपा में आए सांसद हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, स्वाति मालीवाल, भाजपा नेता जेपी नड्डा और विनोद तावड़े भी थे।
