शहर

Pilibhit Acid Attack: पत्नी के प्रेम संबंधों का विरोध पति को पड़ा भारी, चेहरे पर तेजाब फेंककर भागी महिला | Video

पीलीभीत में एक महिला ने अपने पति पर तेजाब फेंक दिया। यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। इस हमले में पति गंभीर रूप से झुलस गया। मामला महिला के प्रेम संबंध और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।

Pilibhit Acid Attack: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक बेहद खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति पर तेजाब से हमला किया। महिला ने पति के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे पति बुरी तरह से झुलस गया और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना CCTV Footage में कैद हो गई है।

मामला पीलीभीत में सदर कोतवाली इलाके के खैरुल्ला शाह मोहल्ले का है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध चल रहा था। पति ने आरोप लगाया कि अपने अवैध संबंधों को बचाने के लिए महिला ने उस पर दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया। पति ने बताया कि दोनों के बीच तलाक का मामला चल रहा है।

पीड़ित व्यक्ति हेमंत वर्मा ने बताया कि उनकी शादी करीब 6 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि उसका अपनी पत्नी के साथ लगभग 5 साल से विवाद चल रहा है। इस दौरान उसकी पत्नी ने उस पर दहेज उत्पीड़न का भी मुकदमा दर्ज करवाया।

हेमंत ने आरोप लगाया कि विमल वर्मा नाम का एक व्यक्ति उसके घर पर आता था। हेमंत का कहना है कि विमल का हेमंत की पत्नी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। उसने बताया कि वह अक्सर घर पर आता था और एक दिन हेमंत ने पत्नी के प्रेमी को पकड़ लिया, तभी से विवाद बढ़ गया। हेमंत ने बताया कि यह मामला पिछले साल दिवाली के आसपास का है।

पीड़ित का कहना है कि तब उसकी पत्नी अपने मायके चली गई थी। उसका कहना है कि एक महीने से उसकी पत्नी उसे काफी ज्यादा परेशान कर रही है और वह जबरदस्ती घर में घुस जाती है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रविवार को सुबह से ही वह काफी ज्यादा परेशान कर रही थी।

पीड़ित ने बार-बार पुलिस को फोन करके बुलाया, लेकिन पुलिस ने उसे ही प्रताड़ित किया। फिर शाम 4 बजे महिला ने गेट के बाहर से अंदर खड़े पीड़ित हेमंत पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article