पटना

पटना के वेटनरी कॉलेज में चली गोलियां, युवक के घायल होने के बाद हड़ताल पर गए छात्र, की सुरक्षा की मांग

पटना के वेटनरी कॉलेज में क्रिकेट खेलने को लेकर हुए मामूली विवाद के चलते कुछ बाहरी युवकों ने एक छात्र को गोली मारने की घटना के बाद शुक्रवार सुबह कॉलेज के छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। इस मामले को लेकर छात्रों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।

Image

पटना में मामूली बात को लेकर एक युवक को मारी गोली (फोटो - टाइम्स नाऊ नवभारत)

बिहार की राजधानी पटना में वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर एक छात्र को गोली मारने की खबर सामने आई है। इस घटना के बाद शुक्रवार सुबह छात्रों ने कॉलेज में हंगामा किया और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। छात्रों ने सुरक्षा को लेकर मांग की है। इस प्रकार कॉलेज में बाहरी लोगों के आने से सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बता दें की गोलीकांड मामले की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्रिकेट खेलने के दौरान हुए मामूली विवाद को लेकर युवक को गोली मारी गई है। अधिकारी ने आगे बताया कि गोली लगने से घायल हुए युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसकी हालत में सुधार है और उसका इलाज चल रहा है।

क्रिकेट खेलने को लेकर बाहरी युवकों से हुआ विवाद

पुलिस ने पीड़ित युवक की पहचान मयंक के रूप में की है। बताया जा रहा है कि घटना गुरुवार की शाम 5 बजे हुई, जब मयंक और उसके सहपाठी क्रिकेट खेल रहे थे। बाहरी लड़कों के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई। मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि यहां गोली चला दी गई।

इस वजह से चली गोलियां

जानकारी के अनुसार, मयंक और अन्य छात्रों ने बाहरी लड़कों से कहा कि मैदान उनके कॉलेज का है, जिसके बाद कहासुनी और मारपीट हुई। बाहरी लड़कों ने अपने अन्य साथियों को बुलाया, और उनमें से एक ने मयंक पर गोली चला दी, जो उसकी अंगुली में लगी। मयंक को तुरंत आईजीआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के बाद, सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने एयरपोर्ट थाने से घटना की जानकारी मिलने पर जांच शुरू कर दी है। छात्रों ने बताया कि पहले भी बाहरी लड़कों के साथ विवाद हो चुका है और उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों का कहना है कि असामाजिक तत्व अक्सर कॉलेज मैदान में आते हैं और खेल को लेकर विवाद करते हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article