पटना

भागलपुर में पुलिस पर हमला, झगड़ा सुलझाने पहुंची पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल

Attack on Police: भागलपुर के कहलगांव में अंतीचक धाना क्षेत्र के कासडी गांव में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद बढ़े लोगों तक पहुंच गया। जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकर हमला शुरू कर दिया। जिससे 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Attack on Police: भागलपुर के कहलगांव में पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जिसमें इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अंतिचक थाना क्षेत्र का कासडी गांव में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बढ़ने पर पुलिस को सूचना मिली और मौके पुलिस की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिसकर्मियों पर लोगों ने ईट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जिससे एक एएसआई, तीन सिपाही और एक चौकीदार घायल हो गए। साथ ही पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बढ़ने पर ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया।

हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में गश्ती दल में शामिल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है। प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी संजीव चौधरी के बयान के आधार पर 24 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article