पटना

CM नीतीश के बेटे ने किया कुछ ऐसा कि वायरल हुआ वीडियो, डीएम के पैरों में झुकते दिखे निशांत

बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेटे की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। येे वीडियो एक उद्घाटन समारोह की है। इस वीडियो में निशांत को पटना के डीएम त्याग राजन के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है।

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निशांत को डीएम के पैर छूने की कोशिश करते हुए देखा गया। इस दौरान वहां कई लोग मौजूद थे। बता दें कि यह वीडियो एक कार्यक्रम की है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने बेटे निशांत के साथ 28 जून 2025 यानी आज एक उद्घाटन समारोह के लिए पटना जिले के बख्तियारपुर पहुंचे थे।

इस उद्घाटन समारोह में डीएम त्याग राजन भी शामिल होने पहुंचे। जिस समय डीएम अंदर जा रहे तभी निशांत कुमार बाहर आ रहे थे। त्याग राजन को देख नीतीश कुमार के बेटे उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने के लिए झुके, तो खुद को संभालते हुए डीएम ने उन्हें रोका और उनसे बात करने ले। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। हजारों-लाखों लोग इसे देख चुके हैं और कमेंट भी किए जा रहे हैं।

आम महोत्सव का किया उद्घाटन

आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव का उद्घाटन किया है। इस महोत्सव में 800 आम उत्पादकों ने भाग लिया। बता दें कि इस महोत्सव की थीम 'पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार' है। ये दो दिवसीय महोत्सव है जो आज यानी 28 जून से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। इसमें आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article