पटना

Good News! पटना से जोड़ा जाएगा वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे, यात्रियों का सफर होगा आसान

पटना से वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसका प्रस्ताव भी केंद्र के पास भेज दिया गया है। इससे बिहार के कई शहरों के साथ कोलकाता और वाराणसी के लोगों को भी लाभ होगा।

Image

वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेसवे

Patna: पटना के लोगों के लिए बड़ी खबर है। बिहार की राजधानी पटना को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जोड़ा जा रहा है। पटना को एक्सप्रसवे से दो छोर से जोड़ा जाएगा। इससे बिहार के लोगों के साथ यूपी और पश्चिमी बंगाल के लोगों को भी लाभ मिलेगा। इन तीनों राज्यों के प्रमुख शहरों को आपस में जोड़ने से सफर आसान होगा और यातायात समय में भी बचत होगी। बताया जा रहा है कि विभाग द्वारा इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसका औपचारिक प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।

वाराणसी-कोलकाता से जुड़ेगा पटना

मिली जानकारी के अनुसार, पथ निर्माण विभाग ने बताया कि पटना-गया-डोभी और पटना-आरा-सासाराम को वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से जोड़ने का निर्णय लिया है। विभाग ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, अभी पटना से गया और डोभी तक फोर लेन सड़क का निर्माण कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि इसकी एक लेन बनकर तैयार हो गई है और दूसरी लेन भी जल्द बन जाएगी। लेकिन इसका जुड़ाव वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से नहीं किया गया है। बता दें कि पटना-गया-डोभी को एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए करीब 11 किमी फोर लेन सड़क बनाकर जोड़ा जाएगा। पथ निर्माण विभाग के अनुसार, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे को सासाराम से जोड़ने के लिए 10 किमी की चार लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही पटना से अनीसाबाद मोड़ से एम्स गोलंबर तक एक एलिवेटेड रोड़ का भी निर्माण किया जाएगा।

इन राज्यों को मिलेगा लाभ

लाइव हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे से पटना के जुड़ाव के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और बंगाल से आने-जाने वाले लोगों को लाभ होगा। उनकी सफर आसान होगा और यातायात समय में भी बचत होगी। वाहन चालक बिना किसी दिक्कत के आसानी से अपने गंतव्य पर पहुंच सकेंगे। बता दें कि वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेसवे के बनने से इन दोनों शहरों के बीच यात्रा करने में अब मात्र 7 घंटे का समय लगता है। पहले 14 घंटे का समय लगता था।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article