पटना

बिहार में कंपनी के दफ्तर से 14 लाख की लूट, कर्मचारी को मारी गोली; पुलिस ने लुटेरों को पीछा कर पकड़ा

बिहार के गया में अपराधियों ने एक निजी कंपनी के दफ्तर में 14 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा है और लूट की रकम भी बरामद कर ली गई है। लूट के दौरान एक कर्मचारी को गोली मार दी गई और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Gaya Crime News: बिहार के गया से लूट की वारदात सामने आई है। गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराधियों ने एक निजी कंपनी को निशाना बनाया और कंपनी के कार्यालय से 14 लाख रुपए लूट लिए। इस दौरान विरोध करने पर उन्होंने कंपनी के एक कर्मचारी को गोली मार दी।

पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट की घटना को अंजाम देकर भाग रहे दो बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि शेरघाटी थाना क्षेत्र के नया बाजार स्थित होटल वेलकम के पास एयरटेल कंपनी के कार्यालय में बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। इसके बाद हथियार के बल पर 14 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर एक कर्मचारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।

कर्मचारी की हालत गंभीर

इस घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले के जांच में जुटी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लुटेरों का पीछा किया और डोभी के पास दो बदमाशों को पकड़ लिया।

लूट का पैसा बरामद

शेरघाटी के थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनके पास से लूट का पैसा बरामद कर लिया गया। तीसरे अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घायल कर्मचारी की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इनपुट-IANS

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article