पटना

Patna Traffic Update:पटना में फरवरी के पहले हफ्ते में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, जानें कारण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 01:09 PM IST

Patna Traffic Diversion: राजधानी में नए-नए परियोजनाओं के कार्य को लेकर आए दिन जाम लग रहा है। इससे वाहन सवारों के साथ कार्यकारी एजेंसी को भी परेशानी हो रही है। ऐसे में विभाग ने ट्रैफिक डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। बेली रोड पर ट्रैफिक का डायवर्सन किया जाएगा। यह अगले महीने की शुरुआत में लागू होगा। इसके साथ ही अतिक्रमण कर बनाई गईं दुकानें भी हटाई जाएंगी।

Image

पटना में जेब्रा क्रॉसिंग पर रुकीं गाड़ियां (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • लोहिया पथ चक्र फेज-2 के निर्माण को लेकर डायवर्ट होगा ट्रैफिक
  • दीघा से अटल पथ की सर्विस लेन से आने वाली गाड़ियां होंगी डायवर्ट
  • हड़ताली मोड़ के पास अतिक्रमण कर बनाई गईं 12 दुकानें हटाई जाएंगी


Patna News: पटना बेली रोड पर निर्माणाधीन लोहिया पथ चक्र फेज-2 के निर्माण को जल्द पूरा कराने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। फरवरी के पहले हफ्ते में ट्रैफिक डायवर्सन होगा। इसके तहत दीघा से अटल पथ की सर्विस लेन से आने वाली गाड़ियां डायवर्ट की जाएगी। इसके साथ ही हड़ताली मोड़ के पास कब्जा जाए 12 दुकानें हटाई जाएंगी। बता दें तीन दिन पहले ही पुल निर्माण निगम, सदर अनुमंडल प्रशासन, ट्रैफिक पुलिस और लोहिया पथ चक्र बना रही कंपनी ने हड़ताल मोड़ का निरीक्षण किया था।

इस दौरान सामने आया की हड़ताली मोड़ के पास सड़क से 2 मीटर ऊपर और 200 मीटर लंबा बनने वाली एलिवेटेड सड़क और उसके नीचे भूमिगत यूटर्न एवं बोरिंग कैनाल रोड जाने वाले मार्ग बनाया जा रहा है। हालांकि ट्रैफिक की वजह से निर्माण में तेजी नहीं आ रही है। तब संबंधित विभागों से ट्रैफिक डायवर्ट करने के लिए एनओसी मांगी गई।

ट्रैफिक डायवर्सन में यह रहेगी व्यवस्था

दीघा से अटल पथ की सर्विस लेन से आने वाले जो वाहन हड़ताली मोड़ के पास से नेहरू पथ में आते हैं, वह हड़ताली मोड़ के पास यू-टर्न लेकर वापस विश्वेश्वरैया भवन के पीछे से पुनाईचक होकर फिर नेहरू पथ में मिल जाएगा। सगुना मोड़ से हाईकोर्ट आने वाले वाहन सवारों के लिए पांच विकल्प होंगे। पहला अटल पथ की बाईं लेन के सर्विस रोड में, दूसरा बोरिंग कैनाल रोड की सर्विस लेन, तीसरा हड़ताली मोड़ के पास यू-टर्न अंडरपास से फिर सगुना मोड़ वाली लेन, चौथा यू-टर्न अंडरपास से दरोगा राय पथ होकर आर ब्लॉक और पांचवां हाईकोर्ट जाने के लिए एलिवेटेड रोड। यह हाईकोर्ट से सगुना मोड़ भी जाएगा।

हाईकोर्ट से सगुना मोड़ जाने वालों के लिए यह रास्ता

पटना हाईकोर्ट से सगुना मोड़ की ओर जाने वाली गाड़ियां, जिन्हें यू-टर्न लेनी है वह बिहार म्यूजियम के पास वाले यू-टर्न अंडरपास से फिर हाईकोर्ट की ओर या बोरिंग कैनाल रोड जाएंगी। बोरिंग कैनाल रोड से हाईकोर्ट जाने के लिए अलग से सर्विस लेन रहेगी। गौरतलब है कि हड़ताली मोड़ के पास निर्माण कार्य की वजह से नेहरू पथ की एक लेन में बैरिकेडिंग की गई है। इस वजह से वहां पर एक ही लेन को दो हिस्सों में बांटा गया है। लेन की चौड़ाई कम होने के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन यह सोच रहा है कि 12 दुकानों को हटाकर सड़क की चौड़ाई बढ़ा दी जाए। इससे जाम की समस्या हल हो जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article