पटना

समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आया परिवार, तीन की मौत

बिहार समस्तीपुर जिले में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह तीनों एक ही परिवार से हैं। बताया जा रहा है कि अरुण तार को बांस की मदद से ऊपर करने का प्रयास कर रहा था, तभी तार टूटकर नीचे गिर गई और करंट की चपेट में आने से अरुण, उसकी मां और 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई।

Image

समस्तीपुर में करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत (फोटो - Canva)

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां करंट की चपेट में आने से एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है, जिसमें 16 वर्षीय किशोर भी शामिल है। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। बता दें कि इस घटना में 4 माह की बच्ची भी घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों मौके पर पहुंचे और परिवार के अन्य लोगों की जान बचाई गई।

तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय शांति देवी, उनके 40 वर्षीय पुत्र अरुण राम और 16 वर्षीय पोता अजीत कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार शाम की है, जब अरुण लटके हुए बिजली के तार को ऊपर करने की कोशिश कर रहा था। अरुण बांस की सहायता से तार को ऊपर कर रहा था, तभी वह तार टूटकर नीचे गिर गई और अरुण उसकी चपेट में आ गया। बेटे को करंट लगता देख, उसकी मां शांति देवी और पोता अजीत उसे बचाने के लिए पहुंचे और वह भी उसकी चपेट में आकर झुलस गए। इस हादसे में अरुण की चार महीने की बेटी की गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि करंट लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग दौड़कर वहां पहुंचे और अन्य परिवार के लोगों की जान बचाई गई। अरुण और बेटे की मौत और हादसे की सूचना मिलते ही उनकी पत्नी रिंकू देवी बेहोश हो गई। इस हादसे से परिवार में मातम छा गया है। परिवार के अन्य लोगों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article