पटना

Bahubali of Bihar: ये हैं बिहार के बाहुबली: एक मिनट में सिर से फोड़ डाले 21 बेल, अपने नाम किया सातवां वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 06:39 PM IST

Bihar's Dharmendra's Name in World Record: विश्व रिकॉर्ड में बिहार के एक और शख्स का नाम एक बार फिर से दर्ज हो गया है। अगरतला में आयोजित एक प्रतियोगिता में बिहार के कैमूर जिले के धर्मेंद्र सिंह ने यह उपलब्धि हासिल की है। इन्होंने अपने सिर से करीब दो दर्जन कच्चे बेल फोड़े हैं। धर्मेंद्र ने प्रतियोगिता में पड़ोसी देशों के प्रतिभागियों को शिकस्त दी है।

Image

बिहार के कैमूर के रहने वाले धर्मेंद्र, जिन्होंने बनाया है विश्व रिकॉर्ड

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • कैमूर जिले के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह ने अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
  • नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन ने आयोजित की थी प्रतियोगिता
  • स्पर्धा में 32 देशों के खिलाड़ियों ने किया था प्रतिभाग

Bihar News: पटना की बेटी सुधा सिंह के बाद कैमूर जिले के धर्मेंद्र सिंह ने अंतरर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन किया है। धर्मेंद्र ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में आयोजित प्रतियोगिता में एक मिनट में अपने सिर से कच्चे 21 बेल फोड़ डाले। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। नेताजी वर्ल्ड रिकॉर्ड फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में 32 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।

इन सभी देशों के प्रतिभागियों को धर्मेंद्र ने पीछे छोड़ दिया। प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर चीन के प्रतिभागी रहे। उसने 17 बेल फोड़े। तीसरे स्थान पर पाकिस्तान का खिलाड़ी रहा, जिसने 15 बेल फोड़े।

इस नाम से जाने जाते हैं धर्मेंद्र

धमेंद्र सिंह मूलरूप से कैमूर जिले के रामगढ़ के रहने वाले हैं। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में धर्मेंद्र जवान के रूप में कार्यरत हैं। इन्हें खासतौर पर पद दिया गया है। इससे पहले यह कई हैरतअंगेज कारनामों को अंजाम देकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं, इसलिए उन्हें हैमर हेडमैन की उपाधि भी मिल चुकी है। दरअसल, यह उपाधि वज्र की तरह सिर होने की वजह से उन्हें दी गई है।

धर्मेंद्र के नाम हैं 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड

अगरतला की इस प्रतियोगिता के बाद धर्मेंद्र के नाम सात वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। इन्होंने अपने सिर से नारियल फोड़ने, कच्चे बेल फोड़ने, दांत से सरिया मोड़ने, सिर से सरिया मोड़ने, स्किपिंग बैक साइड से सरिया मोड़ने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इनमें से चार गिनीज बुक में भी दर्ज हैं।

12 साल की उम्र से तोड़ रहे नारियल

धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि, वह 12 साल की उम्र से सिर से नारियल फोड़ रहे हैं। बताया कि, जब वह मां मुंडेश्वरीधाम गए थे तो देखा की सब लोग प्रसाद चढ़ाने के बाद जमीन पर नारियल फोड़ रहे हैं। ऐसे में उन्हें ख्याल आया की अपने सिर पर नारियल फोड़कर मां को चढ़ाऊं। पहली बार में नारियल नहीं फटा था और उनका सिर फट गया था। दूसरी बार बनारस स्थित संकटमोचन मंदिर में प्रयास किया तो सिर फट गया था। फिर भी उन्होंने अपना प्रयास जारी रखा और उनका सिर लोहे जैसा मजबूत हो गया। उसी का नतीजा है कि, उनके नाम कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिताब हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article